140 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय
दिल्ली के संबंध में, मरे मित्र कुछ भी कहें, मुझे इसमें संदेह नहीं है कि सदन कुछ अधिक ही उदार रहा है।
श्री श्यामनन्दन सहायः वे स्वयं भी बहुत अधिक प्रसन्न हैं।
डॉ. अम्बेडकरः यह केवल ठीक ही नहीं बहुत विचारशील भी है।
सैयद नौशेर अलीः संघ बोर्डों के बारे में क्या है?
डॉ. अम्बेडकरः मैं देखता हूँ कि पश्चिम बंगाल सरकार की राय और मेरे दो माननीय मित्रों द्वारा व्यक्त विचार आज अलग-अलग प्रतीत होते हैं। कुछ कहते हैं कि स्थानीय बोर्ड का प्रवेश, जिसका सुझाव पश्चिम बंगाल की सरकार ने दिया है, रखा जाना चाहिए और मेरे दो मित्रों ने कहा कि इसका लोप किया जाना चाहिए और संघ बोर्डों का प्रवेश होना चाहिए।
सैयद नौशेर अलीः वहाँ दोनों हो सकते हैं।
डॉ. अम्बेडकरः इस बिन्दु पर मुझे कुछ पूछताछ करनी होगी। यदि मुझे लगा कि कुछ परिवर्तन किया जाना आवश्यक है तो परिवर्तन के लिए एक छोटा-सा संशोधन लाने में कोई कठिनाई नहीं होगी। इस समय मुझे उस सलाह पर कार्य करना चाहिए जिसे मैं विश्वसनीय मानता हूँ।
श्री जे.के. कपूरः बम्बई राज्य के स्थानों की संख्या 66 से बढ़ाकर 72 करने के क्या विशेष कारण हैं जबकि 12 से विभाज्य अगली संख्या 60 है।
डॉ. अम्बेडकरः यह कोई बहुत बड़ा अंतर नहीं है। एक संख्या या दूसरी संख्या का कोई अपना महत्व नहीं है। मुझे मात्र 12 से विभाज्यता चाहिए।
माननीय उपाध्यक्षः बम्बई गुजरातियों, मराठियों और कन्नड़ों से मिलकर बना एक संयुक्त प्रांत है_
(यथा संशोधित पहली, दूसरी, तीसरी और चौथी अनुसूचियाँ विधेयक में जोड़ी गईं।)
खंड 1 विधेयक में जोड़ा गया।
(डॉ. अम्बेडकर द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव अंगीकार किया गया।)