153
(18)
राज्य सूची के कुछ विषयों के संबंध में संसद द्वारा एक वर्ष के
लिए विधियाँ बनाने के संबंध में संकल्प
ऽमाननीय अध्यक्षः जैसा कि मैंने समझा है, मुद्दा यह प्रतीत होता है कि ‘विशेष रूप से’ शब्द को छोड़करµराष्ट्रपति को यह अधिकार है कि वे केवल भारत शासन अधिनियम, 1935 के उपबंधों के संबंध में ही अनुकूलन कर सकते हैं। शायद विधि मंत्री इस संबंध में कुछ कहना चाहेंगे।
विधि मंत्री (डॉ अम्बेडकर)ः इस अनुच्छेद के शब्द है कि फ्राष्ट्रपति किसी भी प्रकार की कठिनाइयों को दूर करने के लिए विशेषकर.......आदिय्। फ्विशेषकरय् का अर्थ यह नहीं कि उनके पास व्यापक शक्ति नहीं है।
माननीय अध्यक्षः जैसा कि मैंने फ्किसी प्रकार की कठिनाइयोंय् तथा फ्विशेषकरय् शब्दों के अलावा माननीय सदस्य की व्यवस्था के प्रश्न को समझा है, ऐसा प्रतीत होता है कि वह केवल भारत शासन अधिनियम के उपबंधों से संविधान के उपबंधों में संक्रमण के प्रयोजनों के लिए अनुकूलन करने के लिए राष्ट्रपति को सशक्त करने के रूप में ही अनुच्छेद 392 का अर्थ करते प्रतीत होते हैं। सारवान रूप से यही मुद्दा है।
डॉ. अम्बेडकरः यह नहीं हो सकता, क्योंकि यह गलत व्याख्या है। मेरे माननीय मित्र द्वारा उठाया गया मुद्दा यह है कि अनुच्छेद 392 के अधीन राष्ट्रपति को दी गई शक्ति भारत शासन अधिनियम, 1935 की किसी धारा के अनुकूलन तक ही सीमित है, ताकि इसे संशोधन के उपबंधों के अनुरूप बनाया जा सके। मेरा निवेदन है कि यह सही नहीं है, क्योंकि अनुच्छेद 392 के आरंभिक शब्द यथा फ्राष्ट्रपति किसी प्रकार की कठिनाइयों को दूर करने के लिएय् और फिर फ्विशेषकर आदिय् आते हैं। मान लीजिए आपको फ्विशेषकर भारत शासन अधिनियम, 1935 के उपबंध से संविधान के उपबंधों में संक्रमण के संबंध में शब्द हटाने होंय्, तो वाक्य इस प्रकार होगा फ्राष्ट्रपति किसी प्रकार की कठिनाइयों को दूर करने के लिए, आदेश द्वारा निदेश........आदि।य्
श्री मीरन् (मद्रास)ः क्या मैं इस मुद्दे के संबंध में कुछ कह सकता हूँ। यदि आप फ्विशेषकर भारत शासन अधिनियम, 1935 के उपबंधों से संक्रमण के संबंध मेंय् शब्द हटाएं, तो इसे इस तरह पढ़ा जाएगा। फ्राष्ट्रपति इस संविधान के उपबंधों से किसी प्रकार की कठिनाइयों को दूर करने के लिए आदेश द्वारा निदेश................आदि। फ्विशेषकरय् शब्द एक दृष्टान्त की भांति है और यह एक छोटा-सा उपबंध है। व्यापक उपबंध यह
ऽसं. वा., खंड 5, भाग II, 12 अगस्त, 1950, पृष्ठ 935-38