18. राज्य सूची के कुछ विषयों के संबंध में संसद द्वारा एक वर्ष के लिए विधियाँ बनाने के संबंध में संकल्प - Page 169

154 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय

है कि संविधान के उपबंधों में आने वाला किसी प्रकार की कठिनाइयों को दूर करने की शक्तियां प्रदान करना है।

माननीय अध्यक्षः मैं एक या दो मुद्दों पर स्पष्टीकरण चाहूँगा जिससे व्याख्या की बारीकियों में जाए बिना मामला निपट सके। क्या मेरी यह व्याख्या सही है कि भारत की संविधान सभा (विधायी) भारत शासन अधिनियम के अनुकूलन के परिणामस्वरूप कार्य कर रही थी?

डॉ. अम्बेडकरः हाँ, स्वाधीनता अधिनियम, भारत शासन अधिनियम, 1935 का संशोधन था।