337
श्री कॉमथ (मध्य प्रदेश)ः इससे पहले कि विधि मंत्री इन संशोधनों को पेश करें मैं आपको स्मरण करा दूं कि कल मैंने माननीय अध्यक्ष से अनुरोध किया था कि इस सदन को संशोधनों की सूचना प्राप्त करने का अधिकार है। मैं बड़े जोरदार शब्दों में इस बात पर अपना विरोध प्रकट करता हूँ कि संशोधनों की ये सूचियां हमें कल रात भी नहीं, बल्कि आज सुबह लगभग सात बजे प्राप्त हुईं अर्थात् हमारे घर से संसद के लिए रवाना होने से पहले एक घंटा पहले। इसलिए इन परिस्थितियों में मैं यह महसूस करता हूँ कि विधि मंत्री को अपने संशोधन को पेश करने का काम कल तक के लिए स्थगित कर देना चाहिये और सदस्यों को इन संशोधनों की जांच करने और इन संशोधनों में और संशोधन यदि कोई हो, करने के लिए पर्याप्त समय दिया जाना चाहिए.......। मेरा आपसे अनुरोध है कि आपको कहना चाहिए कि ये संशोधन बहुत देर से आये हैं और सदन को उनकी जांच करने और उन पर और संशोधन देने के लिए कम से कम एक दिन का समय अवश्य दिया जाना चाहिए।
श्री जे.आर. कपूर (उत्तर प्रदेश)ः श्री कॉमथ ने जो सुझाव दिया है मैं उसका समर्थन करता हूँ। ये संशोधन हमें आज सुबह भेजे गए हैं। हमें यह देखने के लिए पर्याप्त समय दिया जाना चाहिये कि क्या ये विधेयक के क्षेत्र और उद्देश्य के अनुरूप हैं। मैं कोई तकनीकी आपत्ति नहीं कर रहा हूँ। मेरी ऐसी आदत नहीं है......
श्री कॉमथः मेरी भी कोई तकनीकी आपत्ति नहीं थी।
श्री जे.आर. कपूरः इसलिए मैं अपने आप को श्री कॉमथ के सुझाव के साथ जोड़ रहा हूँ। हमारी इस विधेयक में विशेष रुचि है और हम चाहते हैं कि इस विधेयक में कोई भी ऐसा संशोधन सम्मिलित नहीं किया जाना चाहिए जिस पर हमने भली-भांति विचार न किया हो, भले ही उस संशोधन पर विधि मंत्री ने पूरे ध्यान से विचार कर लिया हो।
डॉ. देशमुख (मध्य प्रदेश)ः मेरे विचार में यह सुझाव बिल्कुल उचित है और मैं आशा करता हूँ कि आप इसे स्वीकार कर लेंगे। इन परिस्थितियों में यह ठीक भी है कि इस सदन के माननीय सदस्यों को यह देखने का अवसर मिलना चाहिए कि कौन से पारिणामिक संशोधन प्रस्तावित किये गये हैं और उनकी आवश्यकता भी है या नहीं। उन्हें अपने संशोधनों की सूचना देने का भी उचित अवसर दिया जाना चाहिए था। आज कुछ और कार्य निपटाया जा सकता है।
माननीय अध्यक्षः मैं इस संबध में माननीय विधि मंत्री की प्रतिक्रिया जानना चाहता हूँ।
माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः मेरी दलील है कि ये संशोधन बिल्कुल औपचारिक और पारिणामिक हैं। उनमें ऐसी कोई खास बात नहीं है कि उन्हें और समय