343
कई माननीय सदस्यः महोदय, अब स्थगित करने का समय है।
श्री कॉमथः इससे पहले कि सभा स्थगित हो, मैं आपको बता दूँ कि तारीख 2 की प्रश्नसूची, जिसे तारीख 9 के लिए स्थगित कर दिया गया था के बारे में एक व्यवस्था की गई थी। मेरे विचार में वह व्यवस्था कायम रहेगी और उस सूची को कल लिया जाएगा।
माननीय उपाध्यक्षः वह व्यवस्था रहेगी।
क्या माननीय विधि मंत्री बनाएंगे कि वह इन परिसीमन आदेशों को किस क्रम में लेंगें?
माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः यदि मैं कभी किसी आदेश को बिना उसकी बारी के ले लूं, तो मेरे विचार में सदन इस पर आपत्ति नहीं करेगा। वे सभी आदेश सदस्यों के सामने हैं।
माननीय उपाध्यक्षः कल सभी आदेश पूरे हो जाएंगे।
तत्पश्चात् सदन शनिवार, 9 जून, 1951 के 8.30 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया।
ऽश्री पी.जी. सेनः ......एक अंतर्जिला निर्वाचन-क्षेत्र है जिसका नाम है दरभंगा-सह-भागलपुर। देखिए- परिसीमन आदेश, पृष्ठ 3, किंतु पृष्ठ 4 में पूणि् ार्या-सह-भागलपुर नाम से एक और निर्वाचन-क्षेत्र है।
अध्यक्ष महोदयः शान्ति-शान्ति! माननीय सदस्य अपना सलाह-मशविरा कहीं और जाकर कर सकते है, अतः सदन के काम में बाधा न डालें।
श्री पी.जी. सेनः प्रस्ताव पेश करने का मेरा आशय यह था कि भागलपुर दोनों में है। इसे किसी एक के साथ मिलाया जा सकता है। मैं इसे मिलाकर एक नया निर्वाचन-क्षेत्र बनाने के प्रश्न को उठाना चाहता हूँ।
माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः मैंने बात समझ ली है और मैं इसका उत्तर एक वाक्य में दे सकता हूँ।
श्री पी.जी. सेनः हाँ, डॉ. अम्बेडकर एक शब्द में अथवा एक वाक्य में उत्तर दे सकते हैं।
ऽसं. वा., खंड 13, भाग II, 9 जून, 1951, पृष्ठ 10518-19