354 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय
को इकट्ठा बुलाना होगा और उनसे पूछना होगा कि वे क्या चाहते हैं। आदेश का क्या होगा? क्या हमें यह कहना होगा कि आदेश में उस सीमा तक परिवर्तन करना होगा या नहीं? नामपद्धति आदेश का भाग है। यह हाशिये में लिखे गये नोट जैसा नहीं है। मेरे विचार में इसमें कुछ कठिनाई अवश्य होगी। मैं इस मामले को सभा पर छोड़ता हूँ।
श्री चट्टोपाध्यायः भारी मन से श्रीमन्, मैं उन्हें वापस लेने के लिए बाध्य हूँ।
संशोधन सभा की अनुमति से वापस लिए गए।
माननीय उपाध्यक्षः अब मैं अनुपूरक सूची संख्या 3 में डॉ. अम्बेडकर के संशोधनों को सभा के मतदान के लिए रखता हूँ।
प्रश्न यह हैः
(प्रस्तावों के पाठ के लिए देखिए परिशिष्ट 33, उपाबंध 1 में मुद्रित अनुपूरक सूची संख्या 3 में संशोधन संख्या 1 से 3, 5 से 11 और 16, 19)
प्रस्ताव स्वीकृत हुआ।
माननीय उपाध्यक्षः अन्य माननीय सदस्य अपने संशोधन वापस लेना चाहते हैं।
अन्य सभी संशोधन सदन की अनुमति से वापस लिए गए।
माननीय उपाध्यक्षः पश्चिम बंगाल के संबंध में राष्ट्रपति का आदेश सभा में किये गये तथा स्वीकृत संशोधनों की सीमा तक उपांतरित होता है।
हैदराबाद आदेश
माननीय डॉ. बी.आर अम्बेडकरः मैं निम्नलिखित संशोधन स्वीकार करने के लिए तैयार हूँः
समेकित सूचीः श्री रामाचार और अन्यों की संशोधन संख्या 1, भाग 1 और 5
श्री रामाचार और अन्य का संशोधन संख्या 2, भाग 1 से 6, भाग 10 से 12 और भाग 15 और 16
श्री रामाचार और अन्यों का संशोधन संख्या 3, भाग 1 और 2
प्रस्ताव अंगीकार किया गया।
माननीय उपाध्यक्षः हैदराबाद के संबंध में राष्ट्रपति का आदेश सभा में पेश किये गये तथा स्वीकृत संशोधनों के अनुसार रूपभेदित होता है। अन्य सदस्य अपने संशोधन वापस लेना चाहते हैं।