356 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय
पंजाब आदेश
माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः नहीं श्रीमन्, पंजाब आदेश को अभी थोड़ी देर तक रोकना होगा। हम पेप्सू ( P.E.P.S.U. ) आदेश को लेते हैं।
पेप्सू आदेश
माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः मैं समेकित सूची में सरदार सोचेत सिंह के संशोधन 1, भाग 2 और 2 को तथा सरदार मान के अनुपूरक सूची संख्या 3 में संशोधन संख्या (एक) और (दो) द्वारा यथासंशोधित सरदार रणजीत सिंह के संशोधन 1 को भी स्वीकार करता हूँ।
माननीय उपाध्यक्षः हम उन्हें क्रमवार लेते हैं और पहले समेकित सूची को समाप्त करते हैं
माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः ठीक है। मैं सरदार सोचेते सिंह और अन्यों के संशोधनों संख्या 1 के भाग 2 और 3 को स्वीकार करता हूँ।
माननीय उपाध्यक्षः प्रश्न यह हैः
(प्रस्ताव के पाठ के लिए देखिए परिशिष्ट 33, अनुलग्नक 1 में मुद्रित समेकित सूची, संशोधन संख्या 1, भाग 2 और 3)
प्रस्ताव स्वीकृत हुआ।
माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः मैं सरदार मान के अनुपूरक सूची 3 में संशोधन संख्या 1, भाग (एक) और (दो) द्वारा यथासंशोधित सरदार रणजीत सिंह के अनुपूरक सूची 2 में संशोधन संख्या 1 स्वीकार करता हूँ।
अतः पहले अनुपूरक सूची 3 के संशोधन को सभा के मतदान के लिए रखा जाये।
प्रस्ताव अंगीकार किया गया।
माननीय उपाध्यक्षः पेप्सू के संबंध में राष्ट्रपति का आदेश अब स्वीकृत संशोधनों के अनुसार संशोधित होता है।
राजस्थान आदेश
माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः मैं अनुपूरक सूची संख्या 4 में श्री धुले के संशोधन संख्या 1 द्वारा यथासंशोधित समेकित सूची में श्री आर.सी. उपाध्याय का संशोधन संख्या 1, भाग 1 से 5 स्वीकार करता हूँ।