357
माननीय उपाध्यक्षः प्रश्न यह हैः
(प्रस्ताव के पाठ के लिए देखिए अनुपूरक सूची संख्या 4 में श्री धुले का संशोधन संख्या 1)।
प्रस्तावी अंगीकार किया गया।
ऽमाननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः मैं समेकित सूची के पृष्ठ 2 से 5 पर श्री आर.सी. उपाध्याय और अन्यों के संशोधन, भाग 1 से 19 स्वीकार करता हूँ।
माननीय उपाध्यक्षः प्रश्न यह हैः
(प्रस्ताव के पाठ के लिए देखिए परिशिष्ट 33, उपाबंध 1 में मुद्रित समेकित सूची में संशोधन 3, भाग 1 से 19)।
प्रस्ताव अंगीकार किया गया।
माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः अनुपूरक संख्या 4 में संशोधन संख्या 2 द्वारा यथासंशोधित अनुपूरक सूची संख्या 2 के संशोधन संख्या 1 और 2 भी, जो मेरे नाम में हैं, स्वीकार किए जाएं।
ऽऽमाननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः मैं श्री आर.सी. उपाध्याय के अनुपूरक सूची संख्या 5 के संशोधन संख्या 1 से 3 को स्वीकार करता हूँ।
प्रस्ताव अंगीकार किया गया।
अन्य संशोधन सदन की अनुमति से वापस लिए गए।
सौराष्ट्र आदेश
माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः मैं श्री सी.सी. शाह और श्री हाथी के सूची संख्या 1 के संशोधन संख्या 1 और 2 स्वीकार करता हूँ।
माननीय उपाध्यक्षः इन संशोधनों के अनुसार राष्ट्रपति का सौराष्ट्र आदेश रूपभेदित होता है।
अब कोई अन्य संशोधन नहीं है
माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः जहां तक ट्रावनकोर और कोचीन आदेश का संबंध है, उसके बारे में कोई संशोधन नहीं है। एक शुद्धिपत्र जारी कर दिया गया है।
श्री आर. वेलायुधन (ट्रावनकोर-कोचीन)ः मुद्रण की कुछ अशुद्धियाँ दी गई हैं।
ऽसं. वा., खंड 13, भाग II, 9 जून, 1951, पृष्ठ 10574
ऽ ऽसं. वा., खंड 13, भाग II, 8 जून, 1951, पृष्ठ 10597-607