34. लोक प्रतिनिधित्व (संशोधन) विधेयक - Page 587

572 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय

( ii ) खंड 125 के उप-खंड (1) में फ्या उस तारीख के ठीक पूर्ववर्ती या उन

तारीखों में पहले दिन को शब्दों का लोप करें।

माननीय अध्यक्षः तब मैं खंड मतदान के लिए रखूंगा।

श्री कॉमथ (मध्य प्रदेश)ः क्या मैं माननीय मंत्री से स्पष्टीकरण की मांग कर सकता हूं कि क्या पूर्ववर्ती दिन से अभिप्राय मध्यरात्रि तक है या पिछले सूर्यास्त तक है?

राज्य परिवहन और रेल मंत्री (श्री संथानम)ः यह शब्द हटाया जा रहा है। इसलिए यह प्रश्न नहीं उठता।

श्री कॉमथः यह उठता है, क्योंकि पिछले दिन बैठक रोकी नहीं गई थी।

डॉ. अम्बेडकरः यह सैद्धांतिक विषय है। किन्तु यदि मेरे माननीय मित्र जोर दे रहे हैं, तो मैं सोचता हूं कि ‘मध्यरात्रि’ शब्द उचित होगा।

(यथा उपरोक्त डॉ. अम्बेडकर का) प्रस्ताव अंगीकार किया गया।

माननीय अध्यक्षः प्रश्न हैः

फ्यथासंशोधित खंड 125 विधेयक का भाग बन गया।य्

प्रस्ताव अंगीकार किया गया।

यथासंशोधित खंड 125, विधेयक में जोड़ा गया।

खंड 126 (निर्वाचन बैठकों में हस्तक्षेप)

संशोधन किया गयाः

खंड 126 के उप-खंड (2) में फ्राजनैतिक बैठकोंय् शब्दों के स्थान पर फ्राजनैतिक प्रकृति की सार्वजनिक बैठक शब्द रखें।

µ¹डॉ. अम्बेडकरह्

माननीय अध्यक्षः प्रश्न हैः

फ्यथसंशोधित खंड 126, विधेयक का भाग बन गया।य्

प्रस्ताव अंगीकार किया गया।

यथासंशोधित खंड 126, विधेयक में अंगीकार किया गया।

खंड 127, विधेयक में जोड़ा गया।