34. लोक प्रतिनिधित्व (संशोधन) विधेयक - Page 593

578 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय

खंड 146 (राज्य सभा की आकस्मिक रिक्तियां)

संशोधन किया गयाः

खंड 146 में, पंक्ति 5 में आने वाले फ्विधानसभा या संबद्ध निर्वाचनमंडल के सदस्यय् शब्दों के स्थान पर निम्नलिखित रखें_

फ्विधानसभा के निर्धारित सदस्य या संबद्ध निर्वाचकमंडल के सदस्य।य्

µ¹डॉ. अम्बेडकरह्

माननीय अध्यक्षः प्रश्न हैः

फ्यथासंशोधित खंड 146 विधेयक का भाग बन गया।य्

प्रस्ताव अंगीकार किया गया।

यथासंशोधित खंड 146, विधेयक में जोड़ा गया।

खंड 147, 148 और 149, विधेयक में जोड़े गए।

खंड 150 (राज्य विधान परिषदों में रिक्तियां)

पंडित ठाकुर दास भार्गवः एक संशोधन पर सहमति हुई कि निर्वाचन चार मास के भीतर होगा। किन्तु यह यहां सूची में नहीं है। अतः, मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि इस खंड को स्थगित कर दें।

डॉ. अम्बेडकरः मुझे लगता है कि उसे स्वीकार नहीं किया गया। मेरा अभिलेख यह नहीं दर्शित करता। अतः जैसा भी यह है, संशोधन लाया जाए।

सरदार सोचेत सिंह (पी.ई.पी.एस.यू.)ः इस पर सहमति हुई थी।

माननीय अध्यक्षः आइए हम इसे स्थगित करते हैं।

खंड 151 (सदस्यों की सूची बनाई जाए)

संशोधन प्रस्तुत किया गयाः

खंड 151 के उप-खंड (1) के स्थान पर, निम्नलिखित रखेंः

फ्(1) किसी स्थान को भरने के लिए किसी राज्य की विधानसभा के निर्वाचित सदस्यों द्वारा निर्वाचन के लिए या राज्य विधान परिषद के स्थान या स्थानों को भरने के लिए विधान सभा के सदस्यों द्वारा निर्वाचन के लिए रिटर्निंग अधिकारी ऐसे निर्वाचन के