34. लोक प्रतिनिधित्व (संशोधन) विधेयक - Page 592

577

खंड 140 से 143, विधेयक में जोड़े गए।

खंड 144 (निर्वाचन अभिकर्ता होने के लिए निरर्हता)

डॉ. अम्बेडकरः मैं प्रस्ताव लाने की अनुमति चाहता हूँः

खंड 144 में फ्या मतदान अभिकर्ताय् शब्द का लोप करें।य्

श्री अययुन्नी (ट्रावनकोर-कोचीन)ः मैं भी एक संशोधन लाना चाहता हूं।

माननीय अध्यक्षः क्या उन्हें इस संशोधन पर कुछ कहना है? हम उनके संशोधन पर बाद में आएंगे।

डॉ. अम्बेडकरः यह उनका संशोधन है, जो मैं ला रहा हूं।

श्री अय्युन्नीः मेरा संशोधन है कि खंड 144 के पार्श्व शीर्ष में, फ्या मतदान अभिकर्ताय् शब्द का लोप किया जाए।

डॉ. अम्बेडकरः पार्श्व शीर्षों को बाद में सुधारा जाएगा।

माननीय अध्यक्षः मैं सदन के समक्ष कतई पार्श्व शीर्षों को नहीं रख रहा हूं। माननीय सदस्यों को याद होगा कि मैं पार्श्व शीर्षों को छोड़ रहा हूं। वह प्रारूपकार का कार्य है। वह कानून का भाग नहीं है।

प्रश्न हैः

खंड 144 में, फ्या मतदान अभिकर्ताय् शब्दों का लोप करें।

प्रस्ताव अंगीकार किया गया।

माननीय अध्यक्षः प्रश्न हैः

फ्यथासंशोधित खंड 144 विधेयक का भाग बन गया।य्

प्रस्ताव अंगीकार किया गया।

माननीय अध्यक्षः प्रश्न हैः

फ्यथासंशोधित खंड 144, विधेयक का भाग बन गया।य्

प्रस्ताव अंगीकार किया गया।

यथासंशोधित खंड 144, विधेयक में जोड़ा गया।

खंड 145, विधेयक में जोड़ा गया।