35. उड़ीसा में आम चुनाव - Page 150

133

से है।

सेठ गोविन्द दास : क्या यह सच है कि उड़ीसा से मिल रही सूचना और इस समय चल रही चुनावों की तैयारियों के मद्दे नजर माननीय मंत्री महोदय ने यह विचार व्यक्त किया है कि जनवरी-फरवरी से पूर्व चुनाव कराना संभव नहीं है और यदि यह बात सच नहीं है तो क्या माननीय मंत्री स्पष्ट वक्तव्य देंगे कि चुनावों को 31 दिसम्बर, 1951 के बाद तक स्थगित करने की रŸाभर भी गुंजाइश नहीं है।

माननीय उपाध्यक्ष : अभी उन्होंने यही तो कहा था।

सेठ गोविन्द दास : मैं केवल इतना जानना चाहता हूँ कि माननीय मंत्री ने अनेक जिम्मेदार लोगों के सामने स्वयं यह विचार व्यक्त किये थे कि......

माननीय उपाध्यक्ष : व्यवस्था बनाए रखिए। इस मुद्दे पर कोई तर्क-विर्तक नहीं होगा।

श्री बिश्वनाथ दास : क्या मैं जान सकता हूँ कि क्या सरकार को इस बात की जानकारी है कि नवम्बर-दिसम्बर के महीने बरसात के महीने होते हैं?

डॉ. अम्बेडकर : मैं समझता हूँ कि चुनावों की समय-सारणी को निश्चित करते समय चुनाव आयोग ने सभी बातों को ध्यान में रखा है।

*****