37. निर्वाचन की तिथियों का निर्धारण - Page 152

135

uo kZp
d h
rfF k;
d k
fu èk kZj
(37)

93 श्री कॉमथ : विधि मंत्री यह बताने की कृपा करेंगे कि (क) क्या सरकार

dk WeF

ने लोक सभा और राज्य विधानसभाओं के लिए मतदान की तारीख या तारीखों के संबंध में कोई विनिश्चय कर लिया है;

(ख) यदि हाँ, तो वह विनिश्चय क्या है और प्रत्येक राज्य में मतदान किस तारीख से किस तारीख के बीच होगा;

(ग) लोकसभा के साथ-साथ विभिन्न राज्य विधानसभाओं के अंतिम-चुनाव परिणामों के कब तक घोषित हो जाने की आशा है; और

(घ) केन्द्र में राज्य परिषद और राज्यों में विधान परिषदों का गठन करना तथा भारत संघ के राष्ट्रपति को निर्वाचित करना कब का प्रस्तावित है?

fo fèk
csM dj

(ख) मतदान तीन अथवा तीन जनवरी के आसपास शुरू होकर 24 जनवरी, 1952 तक चलेगा लेकिन ऐसा हो सकता है कि कुछेक क्षेत्रों में असाधारण कठिनाइयों के कारण तारीखों में मामूली तालमेल करने की आवश्यकता पड़ सकती है। हिमाचल प्रदेश, पंजाब में कांगड़ा जिले के कुछ भाग में और उŸार प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में संभवतः इस वर्ष के अक्तूबर माह के अन्त तक मतदान कार्य पूरा हो जाएगा क्योंकि इसके बार इन क्षेत्रों में हिमपात शुरू हो जाएगा।

(ग) चुनाव आयोग का विचार है कि 15 फरवरी, 1952 को अंतिम चुनाव परिणाम की घोषणा कर दी जाएगी।

(घ) इस समय यह बताना संभव नहीं है, क्योंकि राज्यसभा तथा राज्य विधान परिषदों का गठन किया जाना शेष है और उपर्युक्त कार्यक्रम को देखते हुए यह आशा है कि राज्यसभा तथा राज्य विधान परिषदों के गठन का कार्य मार्च, 1952 के अंतिम दिनों में लगभग पूरा हो जाना चाहिए। राष्ट्रपति का चुनाव राज्य सभा और राज्य विधानसभाओं का लोकसभा विधिवत गठन होने के तत्काल पश्चात् किया जाएगा।

* संसदीय वाद-विवाद, खंड-9, भाग- I, 9 अगस्त, 1951, पृ. 116