38. राज्यों में आम चुनाव की तिथियाँ - Page 153

v ke
d h
fr fF k;
(38)
राज्यों में आम चुनाव की तिथियाँ

114 श्री जे. एन. हजारिका : विधि मंत्री यह बताने की कृपा करेंगे कि :

(क) क्या राज्यों ने अपने-अपने राज्यों में आगामी आम चुनावों की तिथियाँ निर्धारित कर दी हैं? यदि हाँ, तो किस-किस राज्य ने कौन-कौन सी तिथियाँ, निर्धारित की हैं; और

(ख) क्या निर्वाचन क्षेत्रों के मतदाताओं से यह कहा गया है कि वे संसद तथा राज्य विधानसभाओं के लिए अपने-अपने प्रतिनिधि का चुनाव करें?

विधि मंत्री डॉ. अम्बेडकर : (क) जी नहीं, श्रीमान्। इस विषय में निर्वाचन आयोग ने राज्य सरकारों से बात की है।

(ख) नहीं।

श्रीमती दुर्गा बाई : क्या माननीय मंत्री महोदय का ध्यान हाल में प्रसारित मुख्य निर्वाचन आयुक्त की इस बातचीत की ओर दिलाया गया है कि लगभग 25 लाख महिला मतदाताओं को अयोग्य करार दे दिया गया है; यदि हाँ, तो मैं जानना चाहती हूँ कि क्या अयोग्य महिला मतदाताओं को मतदान करने के योग्य बनाने के उद्देश्य से चुनाव तिथियों को आगे बढ़ाया जा सकता है?

डॉ. अम्बेडकर : इस प्रश्न से यह मुद्दा उत्पन्न नहीं होता है। यह प्रश्न मतदान की तारीखां के बारे में हैं न कि निर्वाचक नामावलियों के बारे में है।

श्री कॉमथ : इस तथ्य के मुद्दे नजर कि हिमाचल प्रदेश में चुनाव अक्तूबर के अन्त तक होंगे, क्या सरकार ने मतदान की सही तारीख की घोषणा पहले ही कर दी है ताकि मतदाता एवं उम्मीदवार भी अपना कार्य सही ढंग से कर सकें?

* संसदीय वाद-विवाद, खंड-9, भाग- I, 9 अगस्त, 1951, पृ. 117