38. राज्यों में आम चुनाव की तिथियाँ - Page 155

138 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय

माननीय उपाध्यक्ष : माननीय मंत्री के पास प्रत्येक निर्वाचन-क्षेत्र की विस्तृत सूचना उपलबध नहीं है। इसलिए माननीय सदस्यों को इस कठिनाई को समझना होगा।

श्री सोंधी : क्योंकि अब केवल दो महीने ही बचे हैं।

श्री सोनाबने : क्या किसी राज्य में चुनाव एक ही दिन में समाप्त हो जाएंगे अथवा कई दिनों तक चलते रहेंगे?

डॉ. अम्बेडकर : यह प्रशासन तंत्र उपलब्धता पर निर्भर करता है। यदि किसी राज्य के पास इतना बड़ा प्रशासन तंत्र है कि वह एक ही दिन में सभी चुनावों का सम्पन्न करा सकता है तो वह कराएगा। अन्यथा सरकार इस बात के लिए पूरी तरह से तैयार है कि राज्यों को होने वाली कठिनाई को ध्यान में रखते हुए चुनाव एक निश्चित अवधि के भीतर हो जाएं।

श्री कॉमथ : प्रश्न के भाग (क) और (ख) के उŸारों को देखते हुए, क्या देश के अन्य भागों में भी क्षेत्रीय आयुक्तों की नियुक्ति की गई है और क्या राज्य सरकारों से मतदान तथा मतदान से संबंधित कार्यों में क्षेत्रीय आयुक्तों की मदद करने के लिए कह दिया गया है?

डॉ. अम्बेडकर : क्षेत्रीय आयुक्तों की नियुक्ति के मामले पर विचार किया जा रहा है। क्षेत्रीय आयुक्तों के नियुक्त किए जाने की आशा है।

श्री कामथ : क्या निर्वाचक नामावलियों को अंतिम रूप से प्रकाशित कर दिया गया है?

डॉ. अम्बेडकर : मैं अनिश्चित उŸार नहीं दे सकता।

निःसंदेह वे उचित समय पर प्रकाशित हो जाएंगी।

श्री द्विवेदी : इस तथ्य को देखते हुए कि राज्य मंत्री तथा गृहमंत्री ने इस सिद्धांत को स्वीकार किया है कि भाग ‘ग’ के कुछ राज्यों में विधानमंडल होंगे। मैं जानना चाहता हूँ कि भाग ‘ग’ के राज्यों के विधानमंडलों के चुनाव आम चुनावों के साथ ही कराए जाएंगे।

डॉ. अम्बेडकर : मैं विधेयक के उपबंधों के बारे में कुछ नहीं कह सकता।

श्रीमती अम्मूस्वामीनाथन : मैं माननीय मंत्री जी से यह पूछना चाहती हूँ कि राजस्थान में मतदान के लिए कौन-सी तारीखें निश्चित की गई हैं?

डॉ. अम्बेडकर : मैं इस प्रश्न का उŸार नहीं दे सकता।