137
डॉ. अम्बेडकर : मुझे इस बात में कोई संदेह नहीं है कि सरकार सभी आवश्यक कदम उठाएगी।
श्री कॉमथ : क्या सरकार की नई संसद के पहले सत्र के आहूत किए जाने की संभाव्य तारीख के बारे में कुछ मालूम है?
डॉ. अम्बेडकर : प्रारंभिक चरणों को पूरा कर लेने से पहले सत्र नहीं बुलाया जा सकता।
श्रीमती दुर्गाबाई : मैं जानना चाहती हूँ कि क्या राजस्थान की महिलाओं ने निर्वाचक नामावलियों के बारे में कोई ज्ञापन दिया है?
डॉ. अम्बेडकर : यह तो इस प्रश्न से नहीं उठता।
श्रीमती रेणुका रे : उठता तो है, क्योंकि इस प्रश्न का संबंध मतदान की तिथियों से है।
डॉ. अम्बेडकर : निश्चित ही यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है। परन्तु दुर्भाग्यवश यह इस प्रश्न से संबंधित नहीं है।
सेठ गोविन्द दास : माननीय मंत्री ने मतदान की तारीख बताने की कृपा की, परन्तु क्या सरकार मतदान संबंधित नामांकन तथा अन्य चीजों से सम्बद्ध प्रारंभिक कार्य की पूर्ण योजना बना रही है और यदि हाँ, तो नामांकन, आवेदन-पत्रों की संवीक्षा और मतदान की तारीखें कब बताई जाएंगी?
डॉ. अम्बेडकर : यह सब लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम में पहले से वर्णित है।
श्री सोंधी : इस बात को देखते हुए कि लोकसभा और राज्य विधानमंडल के लिए साथ-साथ मतदान होगा, क्या यह आवश्यक है कि पंजाब में कांगड़ा जिले में एक लोक सभा सीट को पूरा करने के लिए राज्य के कम से कम सात निर्वाचन क्षेत्र हों।
डॉ. अम्बेडकर : जो भी आवश्यक होगा, किया जाएगा। निःसंदेह सरकार चुनाव संबंधी किसी भी अनियमितता को सहन नहीं करेगी।
श्री सोंधी : मैदानी क्षेत्र में पांच सीटें हैं और दो सीटें पहाड़ी क्षेत्रों में हैं। मैं जानना चाहता हूँं कि चुनाव सातों सीटों के लिए होंगे अथवा केवल दो के लिए।
डॉ. अम्बेडकर : ये नियमों के अनुसार होंगे। मैं समझता हूँ कि परिस्थितियाँ निर्णायक रही तो अपवाद किए जाएंगे।
श्री सोंधी : मैं इसलिए पूछ रहा हूँ क्योंकि चुनाव बहुत जल्दी होने वाले हैं।