39. राजनीतिक दलों के लिए प्रतीक चिह्न - Page 157

uhfr d
fy ,
i zr hd Col4
fp g~u
(39)
राजनीतिक दलों के लिए प्रतीक चिह्न

115 श्री एस. एन. दास : विधि मंत्री यह बताने की कृपा करेंगे किः

(क) निर्वाचन आयोग ने जिन विभिन्न दलों को आगामी आम चुनावों के लिए प्रतीक (चुनाव चिह्न) आवंटित करने पर विचार करने के लिए आमंत्रित किया है उनके नाम क्या-क्या हैं?

(ख) इन दलों को किस आधार पर बुलाया गया था;

(ग) इन दलों को चुनाव चिह्न आबंटित करने से पूर्व क्या यह पता लगाने का प्रयास किया गया था कि इनमें से कौन-कौन से राजनीतिक दल चुनाव लड़ने वाले हैं; और

(घ) क्या चुनाव चिह्न आवंटित करने के बारे में कोई निर्णय ले लिया गया है?

विधि मंत्री (डॉ. अम्बेडकर) : (क) (1) भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

vEcsMd

(2) आल इंडिया फारवर्ड ब्लॉक (रुईकर ग्रुप)

(3) आल इंडिया फारवर्ड ब्लॉक (भारतीय कामगारों और किसानों के मार्क्सवादी

ग्रुप की पार्टी)

(4) अखिल भारतीय हिंदू महासभा

(5) किसान मजदूर प्रजा पार्टी

(6) अखिल भारतीय राम राज्य परिषद

(7) सोशलिस्ट पार्टी

* संसदीय वाद-विवाद, खंड-9, भाग- I, 9 अगस्त, 1951, पृ. 133