141
(8) आल इंडिया शेडयूल्ड कास्ट्स फेडरेशन
(ख) और (ग) : निर्वाचन आयोग के अनुसार से दल जिन्हें सम्मेलन में आमंत्रित किया था, सभी राज्यों में या अधिकांश राज्यों में वास्तव में सक्रिय हैं और आशा है कि वे वहाँ पर अपने उम्मीदवारों को खड़ा करेंगे।
(घ) निर्वाचन आयोग ने निम्नानुसार प्रतीकों (चुनाव चिह्नों) का आवंटन किया हैः
(1) आल इंडिया फारवर्ड ब्लाक (मार्क्सवादी ग्रुप)- खड़ा हुआ शेर
(2) आल इंडिया फारवर्ड ब्लाक (रुईकर ग्रुप)- मानव हाथ
(3) अखिल भारत हिंदू महासभा - घोड़ा और घुड़ सवार
(4) किसान मजदूर प्रजा पार्टी - झोंपड़ी
(5) अखिल भारतीय राम राज्य परिषद - उगता सूरज
(6) ऑल इंडिया शेड्यूल्ड कास्ट्स फेडरेशन - हाथी।
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस और भारतीय सोशलिसट पार्टी को दिए जाने वाले प्रतीकों के बारे में शीघ्र फैसला किए जाने की आशा है।
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने भी दो प्रतीक चुने हैं और इस की सूचना निर्वाचन आयोग को दी है। इन पर निर्वाचक आयोग द्वारा विचार किया जा रहा है।
*****