40. आम चुनाव के लिए निर्वाचक नामावलियाँ - Page 159

142 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय

(40)
* आम चुनाव के लिए निर्वाचक नामावलियाँ
Col1 Col2 Col3 Col4
o kZ
Col1 Col2 Col3 Col4 Col5
u ke ko f ;

20 डॉ. एम. वी. गंगाधर सिवा : (क) विधि मंत्री यह बताने की कृपा करेंगे कि ः देश के विभिन्न भागों में प्रारंभिक निर्वाचक नामावलियों को कब तक अंतिम रूप से तैयार कर लिया जाएगा; और

(ख) अंतिम निर्वाचन नामावलियाँ कब तक प्रकाशित हो जाने की संभावना है और क्या उन्हें भारत में मुद्रित कराया जायेगा अथवा विदेश में।

विधि मंत्री (डॉ. अम्बेडकर) : (क) निर्वाचक नामावलियों के इस माह के अंत तक प्रकाशित हो जाने की आशा है।

(ख) निर्वाचक नामावलियों को अंतिम रूप से प्रकाशित होने से पूर्व, पुनः मुद्रित नहीं कराया जाएगा। प्रारंभिक नामावलियों में दावे और शिकायतों के आधार पर आवश्यक होने पर ही अनिवष्द्धि पत्र और शुद्धिपत्र जोड़ करके मुद्रित किया जा सकेगा। मतदाता सूचियों को छापने का कार्य देश के बाहर न तो हुआ है और न ही होगा।

*****

* संसदीय वाद-विवाद, खंड-9, भाग- I, 9 अगस्त, 1951, पृ. 149