45. कानूनी और कानूनेतर निकाय - Page 167

150 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय

Col1 Col2 Col3 Col4
(45)
कानूनी और कानूनेतर निकाय

447 श्री एस. एन. दास : विधि मंत्री यह बताने की कृपा करेंगे कि :

(क) उनके मंत्रालय के प्रशासकीय नियंत्रणाधीन स्थायी रूप से कार्य कर रहे कानूनी और कानूनेतर निकायों की संख्या क्या है और उनके नाम क्या हैं; प्रत्येक के बारे में निम्नलिखित सूचना दें :-

( i ) उनके गठन का वर्ष;

( ii ) उनके द्वारा वहन किया गया वार्षिक खर्च;

( iii ) उनके खातों की लेखा परीक्षा के लिए क्या प्रावधान हैं; और

( iv ) उनकी गतिविधियों से संबंधित रिपोर्ट देने का तरीका।

(ख) 15 अगस्त, 1947 के पश्चात् मंत्रालय में गठित की गई तदर्थ समितियों की संख्या कितनी है तथा उनके नाम क्या हैं और उनमें से कितनी समितियों ने अपना कार्य समाप्त कर दिया है; और

(ग) ऐसी कितनी तदर्थ समितियाँ अभी कार्यरत हैं, उनके नाम क्या-क्या हैं, उन्हें किन तारीखों को नियुक्त किया गया था तथा वे अपना काम कब तक समाप्त कर लेंगी?

विधि मंत्री (डॉ. अम्बेडकर) : (क) मेरे मंत्रालय के प्रशासकीय नियंत्रणाधीन कोई ऐसा कानूनेतर निकाय कार्य नहीं कर रहा है जो स्थायी प्रकृति का हो। केवल आयकर अपीलीय अधिकरण ही ऐसा कानूनी निकाय है जो स्थायी रूप से कार्य कर रहा है।

( i ) इसकी स्थापना वर्ष 1941 में की गई थी।

( ii ) प्रत्येक वर्ष अलग-अलग खर्च होता है। चालू वर्ष का बजट अनुदान

7,87,700 रुपए का है।

* संसदीय वाद-विवाद, खंड-9, भाग- I, 22 अगस्त, 1951, पृ. 554