47. मतपेटियों का निर्माण - Page 170

153

(47)
* मतपेटियों का निर्माण
e ri sfV;
fu ekZ

84 श्री ए. बी. गुरंग : क्या विधि मंत्री 10 मार्च, 1951 के तारांकित प्रश्न संख्या 2084 के संबंध में उन फर्मों के नाम बताने की कृपा करेंगे जिन्हें भारत सरकार ने भाग ‘ग’ के राज्यों में आम चुनाव सुनिश्चित कराने के लिए मतपेटियों के निर्माण का आदेश दिया है?

विधि मंत्री (डॉ. अम्बेडकर) : भाग ‘ग’ के सभी राज्यों के मुख्य आयुक्तों

fo fèk
EcsMd j

(मणिपुर और त्रिपुरा को छोड़कर) ने मैसर्स गोदरेज एण्ड बॉयस मैन्यूफैक्चरिंग कंपनी लिमिटेड, बंबई को मतपेटियों के निर्माण का आदेश दिया है। मणिपुर और त्रिपुरा के मुख्य आयुक्तों ने मैसर्स बुंगो स्टील फर्नीचर लिमिटेड, कलकŸा को मतपेटियों के निर्माण का आदेश दिया है। ये आदेश भारत सरकार और निर्वाचन आयोग दोनों का अनुमोदन प्राप्त करके दिए गए हैं।

*****

* संसदीय वाद-विवाद, खंड-9, भाग- I, 22 अगस्त, 1951, पृ. 562