154 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय
| u; | e |
|---|
(48)
530 श्री राज कंवर : विधि मंत्री यह बताने की कृपा करेंगे कि क्या 15 अगस्त, 1947 के पश्चात् पारित किए गए सभी अधिनियमों का हिंदी में अनुवाद कर दिया गया है?
विधि मंत्री (डॉ. अम्बेडकर) : जी नहीं, श्रीमान, लेकिन 15 अगस्त, 1947 और गत जून में समाप्त हुए संसद के तीसरे सत्र के अंत तक पारित किए 274 केन्द्रीय अधिनियमों में से 113 का हिन्दी में अनुवाद किया जा चुका है।
श्री राजकंवर : शेष अधिनियमों का कब तक हिन्दी में अनुवाद कर दिया जाएगा?
डॉ. अम्बेडकर : इस सबंध में कोई भी वचन देने में पूर्णतया असमर्थ हूँ।
सेठ गोविन्द दास : क्या सरकार ने इस प्रयोजनार्थ किसी विशेष अनुभाग की स्थापना की है और क्या सभी अधिनियमों का हिन्दी में अनुवाद कराने के लिए किन्हीं व्यक्तियों की नियुक्तियाँ की गई हैं?
डॉ. अम्बेडकर : विधि मंत्रालय में एक अनुभाग है जिसमें हिन्दी अनुवादक हैं जो कि संसद द्वारा पारित किए गए अति महत्वपूर्ण विधेयकों का अनुवाद करते हैं।
सेठ गोविन्द दास : क्या आगामी चुनावों से संबंधित सभी अधिनियमों का हिन्दी में अनुवाद कर दिया गया है? और यदि नहीं, तो इस कार्य के कब तक पूरा हो जाने की संभावना हैं?
डॉ. अम्बेडकर : मैं कोई निश्चित उŸार नहीं दे सकता। जहाँ तक मुझे जानकारी हैं, मैं समझता हूँ कि उन अधिनियमों का हिन्दी में अनुवाद करने पर विचार किया गया है।
श्री सोधी : क्या उनका अनुवाद आम चुनावों से पूर्व हो जाएगा?
* संसदीय वाद-विवाद, खंड-9, भाग- I, 27 अगस्त, 1951, पृ. 659