180 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय
| v | ko | k | l |
|---|
| Col1 | Col2 | Col3 |
|---|---|---|
(64)
आवास निदेशालय
259 श्री कॉमथ : क्या स्वास्थ्य मंत्री यह बताने की कृपा करेंगे किः-
(क) आवास निदेशालय की स्थापना किस तारीख को की गई थी;
(ख) यह किस तारीख को बंद हो गया;
(ग) इस अवधि के दौरान आवास निदेशालय ने किस तरह का और कितना कार्य किया; और
(घ) आवास निदेशक की अर्हताएं क्या रखी गई थीं?
विधि मंत्री (डॉ. अम्बेडकर) : (क) और (ख) : आवास निदेशालय की अलग से
| vE | csMd | j |
|---|
कोई स्थापना नहीं की गई थी। अपूर्ण कर्मचारी वृन्द युक्त आवास निदेशालय को 4 अक्तूबर, 1948 को नियुक्त किया गया था। आवास निदेशक ने पहली जुलाई, 1951 को अपने पद से त्याग-पत्र दे दिया था।
(ग) आवास निदेशक द्वारा आवास से संबंधित मुद्दों पर भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, राज्य सरकारों और स्थानीय निकायों को सलाह दी गई थी और उनका अधिकांश समय सरकारी आवास फैक्ट्री के निमार्ण और प्रबंध में लगा।
(घ) माननीय सदस्य से अनुरोध है कि वे दिनांक 7 दिसम्बर, 1949 के नामांकित प्रश्न संख्या 390 के भाग (ग) के उŸार का अवलोकन करें।
*****
* संसदीय वाद-विवाद, खंड-9, भाग- I, 17 सितम्बर, 1951, पृ. 1413