63. आयुर्वेदिक अनुसंधान संस्थान - Page 196

179

l aL Fk ku
(63)
आयुर्वेदिक अनुसंधान संस्थान

1094 डॉ. वी. सुब्रमणियम : (क) स्वास्थ्य मंत्री यह बताने की कृपा करेंगे कि क्या स्वदेशी चिकित्सा प्रणाली संबंधी समिति (पंडित समिति) की सिफारिशों के अनुसरण में आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान की स्थापना करने की किसी योजना को स्वास्थ्य मंत्रालय की संसदीय स्थायी समिति तथा स्थायी विŸा समिति के समक्ष रखा गया;

(ख) यदि हाँ, तो समिति द्वारा की गई सिफारिशें क्या हैं और क्या इस योजना को मंजूरी दे दी गई है?

विधि मंत्री (डॉ. अम्बेडकर) : (क) और (ख) योजना पर सक्रिय रूप से विचार

o fèk

किया जा रहा है। इसे शीघ्र ही स्वास्थ्य मंत्रालय की संसदीय स्थायी समिति और स्थायी विŸा समिति के समक्ष अनुमोदन के लिए रखा जाएगा।

*****

* संसदीय वाद-विवाद, खंड-9, भाग- I, 17 सितम्बर, 1951, पृ. 1406