69. हिंदू द्विविवाह निवारण अधिनियम - Page 205

188 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय

f} fo o kg
fu okj
v fèk fu ; e
(69)

1413 श्रीमती जयश्री : क्या विधि मंत्री यह बताने की कृपा करेंगे :

(क) उन राज्यों के नाम क्या-क्या हैं जहाँ पर हिंदू द्विविवाह निवारण कानून लागू है;

(ख) वर्ष 1950 के दौरान इस अधिनियम के प्रावधानों के उल्लंघन में हुए विवाहों की संख्या कितनी है; और

(ग) वर्ष 1950 के दौरान कितने मामलों में दोषी करार किया गया?

विधि मंत्री (डॉ. अम्बेडकर) : (क) जहाँ तक मुझे जानकारी है हिंदू द्विविवाह

vEcsM dj

निवारण कानून केवल बम्बई और मद्रास राज्य में ही लागू है।

(ख) और (ग) : वर्ष 1950 के सही-सही आंकड़े उपलब्ध नहीं हैं। तथापि बम्बई के आंकड़ों को देखने से पता चलता है कि 6 नवम्बर, 1946 को बंबई अधिनियम के लागू होने के बाद से इस अधिनियम का उल्लंघन करते हुए 31 अगस्त, 1950 तक हुए विवाहों की संख्या 1,934 है और इस अवधि के दौरान 756 मामलों में दोषी करार किए गए। मद्रास के बारे में मुझे कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है।

*****

* संसदीय वाद-विवाद, खंड-9, भाग- I, 28 सितम्बर, 1951, पृ. 1814