68. हिंदू तलाक (विवाह-विच्छेद) - Page 204

187

y kd Col3
fo o kg&f o PNsn½
(68)

1412 श्रीमती जयश्री : क्या विधि मंत्री यह बताने की कृपा करेंगे किः

(क) उन राज्यों के नाम क्या-क्या हैं जहाँ हिंदू विवाह के तलाक की अनुमति देने वाला कानून प्रवृत्त है।

(ख) वर्ष 1950 के दौरान इन राज्यों के न्यायालयों में तलाक के लिए दिए गए आवेदन-पत्रों की संख्या कितनी थी;

(ग) वर्ष 1950 के दौरान कितने आवेदकों को तलाक की मंजूरी मिल गई; नामंजूर कर दिया गया; और

(ड.) वर्ष 1950 के दौरान कितने पुरुषों और कितनी महिलाओं ने तलाक के लिए आवेदन किया?

विधि मंत्री (डॉ. अम्बेडकर) : (क) जहाँ तक मैं समझता हूँ हिंदूओं में तलाक की

vE csMd

अनुमति देने वाला कानून केवल बंबई और मद्रास राज्यों में ही लागू है।

(ख) से (ड.) : वर्ष 1950 के सही-सही आंकड़े उपलब्ध नहीं हैं। बंबई के आंकड़ों को देखकर पता चलता है कि 12 मई, 1947 को इस कानून के लागू होने के बाद से जून, 1950 के अंत तक के आंकड़े निम्न प्रकार हैंः-

कुल आवेदन पत्रों की संख्या 5,356

पुरुष आवेदकों की संख्या 2,452

महिला आवेदकों की संख्या 2,904

तलाक मंजूर किए गए आवेदकों की संख्या 2,756

नामंजूर किए गए आवेदनों की संख्या 1,164

मुझे मद्रास से अब तक कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है।

*****

* संसदीय वाद-विवाद, खंड-9, भाग- I, 28 सितम्बर, 1951, पृ. 1813