विधि मंत्रालय के लिए स्थायी समिति - Page 215

198 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय

खण्ड 1 विधेयक में जोड़ा गया।

विधेयक का नाम तथा प्रस्तावना विधेयक में जोड़ी गई।

माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकर : महोदय, मैं प्रस्ताव करता हूँः-

‘‘कि विधेयक पारित किया जाए’’

प्रस्ताव अंगीकृत हुआ।

***** माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकर (विधि मंत्री) : महोदय मैं कतिपय अधिनियमों का

निरसन करने तथा अन्य अधिनियमों का संशोधन करने वाले विधेयक को पुरःस्थापित करने की इज़ाजत देने का अनुरोध करता हूँ।

‘‘कि कतिपय अधिनियमों का निरसन करने तथा अन्य अधिनियमों का संशोधन करने वाले विधेयक को पुरःस्थापित करने की इजाजत दी जाए।’’

प्रस्ताव अंगीकृत हुआ।

माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकर : महोदय, मैं विधेयक पुरःस्थापित करता हूँ।

*****

(ज)

** विधि मंत्रालय के लिए स्थायी समिति

l fe fr
विधि मंत्रालय के लिए स्थायी समिति

माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकर (विधि मंत्री) : मैं सविनय प्रस्तुत करता हूँः

‘‘कि यह सदन डॉ. पी. के. सेन, जिनका 17 नवम्बर, 1950 को निधन हो गया था, के स्थान पर चालू वित्तीय वर्ष की शेष अवधि के लिए विधि मंत्रालय के विषयों पर सलाह देने के लिए स्थायी समिति में कार्य करने के लिए एक सदस्य का ऐसी रीति के अनुसार जो माननीय अध्यक्ष निदेश दें, चुनाव करने के लिए अग्रसर हो।’’

प्रस्ताव अंगीकृत हुआ।

*****

* संविधान सभा (विधायी) वाद-विवाद, खंड-2, भाग- II, 1 मार्च, 1949, पृ. 989 ** संविधान सभा (विधायी) वाद-विवाद, खंड-6, भाग- II, 29 नवंबर, 1950, पृ. 845-48