(4) फेडरल न्यायालय का गठन - Page 284

267

द्वारा अंगीकार कर लिया गया था।

(ख) सरकार इन सिफारिशों को लागू करने के लिए तब तक कोई कदम नहीं उठा सकती है जब तक संविधान में कोई उपबंध नहीं जोड़ा जाता है जो इस समय संविधान सभा द्वारा तैयार किया जा रहा है।

(ग) नहीं, महोदय। ऊपर उल्लिखित ज्ञापन में इस प्रकार की कोई सिफारिश अन्तर्विष्ट नहीं है।

(घ) प्रश्न ही नहीं उठता। (ड.) सरकार को मुकदमा लड़ने वाली जनता के दिमागों की किसी अनिश्चित्ता की कोई जानकारी नहीं है। उन्हें न्यायालयों के सदस्यों से इस विषय के संबंध में कुछ जांच प्राप्त हुई हैं लेकिन यह कोई ऐसा सुझाव नहीं देती कि अनिश्चित्ता बड़ी मात्रा में है।

(च) संविधान सभा द्वारा स्वीकृत संकल्प काफी स्पष्ट है और सरकार इस स्थिति में इस संबंध में कोई विवरण जारी करना आवश्यक नहीं समझती है।

*****