(24) दिल्ली के ग्रामीण क्षेत्रों की निर्वाचक नामावली - Page 319

302 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय

अलग-अलग चुनाव क्षेत्र नहीं है?

माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकर : मैं निश्चित रूप से नहीं कह सकता। इस

vE csMd j

सदन द्वारा नियुक्त की गई विभिन्न समितियों द्वारा निरूपित चुनाव क्षेत्रों को मैंने देखा नहीं है।

सेठ गोविन्द दास : विभिन्न क्षेत्रों में स्थानीय भाषा के अलावा और कौन-कौन सी भाषाओं में इन निर्वाचक नामावलियों को प्रकाशित किया जाएगा?

डॉ. अम्बेडकर : इस बात का तो मुझे पता लगाना पड़ेगा। जहाँ तक मुझे याद पड़ता है, श्री एंथनी द्वारा पूछे गए ऐसे ही प्रश्न का उत्तर देते समय शायद मैंने यह कहा था कि जहाँ तक बंबई का सवाल है वहाँ पर निर्वाचक नामावलियों को अंग्रेजी में भी तैयार किया जा रहा है। बेंगलोर और मैसूर राज्य के कुछ अन्य क्षेत्रों का मामला भी ऐसा ही हो सकता है, परन्तु मैं यह दावे के साथ नहीं कह रहा हूँ क्योंकि मैं ऐसा अपनी स्मरण शक्ति के आधार पर कह रहा हूँ।

*****