(24) दिल्ली के ग्रामीण क्षेत्रों की निर्वाचक नामावली - Page 318

301

कि निर्वाचक नामावलियों को एक और भाषा में भी तैयार किया जाएगा।

श्री जे. आर. कपूर : क्या मैं यह समझूँ कि आगामी आम चुनावों के सम्बन्ध में दिल्ली के ग्रामीण क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों को अंग्रेजी में भी प्रकाशित किया जा रहा है?

डॉ. अम्बेडकर : कौन से ग्रामीण क्षेत्र और किस प्रयोयजन से?

श्री जे. आर. कपूर : दिल्ली के ग्रामीण क्षेत्रों में आम चुनावों के लिए।

डॉ. अम्बेडकर : मैंने अभी-अभी बताया था कि संसद के लिए होने वाले आम चुनावों के लिए इन निर्वाचक नामावलियों को क्षेत्रीय भाषाओं में प्रकाशित किया जाता है। सामासिक क्षेत्रों में इन्हें कुछ अतिरिक्त भाषाओं में भी प्रकाशित किया जाता है।

श्री जे. आर. कपूर : मैं जानना चाहता हूँ कि संसद के लिए होने वाले आगामी आम चुनावों के लिए दिल्ली राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों से संबंधी निर्वाचक नामावलियों को अंग्रेजी के अलावा हिन्दी तथा उर्दू में भी प्रकाशित किया जा रहा है? यदि हाँ, तो क्या विधि मंत्री यह बताने की कृपा करेंगे कि दिल्ली राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में केवल अंग्रेजी भाषा जानने वाले लोगों की संख्या कितनी है?

डॉ. अम्बेडकर : निर्वाचक नामावलियों को केवल अंग्रेजी में प्रकाशित नहीं किया जा रहा है बल्कि इन्हें तीन भाषाओं में प्रकाशित किया जा रहा है। मैं पहले भी कह चुका हूँ कि लोकसभा के लिए होने वाले आम चुनावों के लिए दिल्ली में निर्वाचक नामावलियों को वास्तव में अंग्रेजी, हिन्दी और उर्दू-तीन भाषाओं में प्रकाशित किया जा रहा है ताकि मतदाता जिस भाषा को समझता हो, वह उसी भाषा की निर्वाचक नामावली का प्रयोग कर सके।

श्री जे. आर. कपूर : पिछले आम चुनावों के दौरान राज्य की निर्वाचक नामावलियों को किस भाषा में प्रकाशित किया गया था?

डॉ. अम्बेडकर : उस भाषा को क्षेत्रीय भाषा होना चाहिए और जहाँ तक मुझे याद पड़ता है पहले भी वही नियम था, जो आज है।

श्री जे. आर. कपूर : पिछले आम चुनावों में दिल्ली के ग्रामीण क्षेत्रों की क्षेत्रीय भाषा के रूप में किस भाषा को अपनाया गया था?

डॉ. अम्बेडकर : मुझे पक्का पता नहीं है परन्तु संभावना इसी बात की है कि उर्दू होगी। इस समय की स्थिति में परिवर्तन हुआ है।

श्री हुसैन इमाम : क्या यह सच है कि दिल्ली राज्य में ग्रामीण और शहरी कोई