41. निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन के बारे में प्रस्ताव - Page 91

v kn
d s
i zL r ko
(41)
निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन आदेशों के बारे में प्रस्ताव

माननीय उपाध्यक्ष : हम निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन विषयक प्रस्तावों को लेंगे। मैं उन माननीय सदस्यों के नाम पुकारुंगा जिन्होंने प्रस्ताव का नोटिस दिया है, वे केवल इतना कहें, वे प्रस्ताव रखते हैं।

विधि मंत्री (डॉ. अम्बेडकर) : मुझे पांच प्रस्ताव रखने हैं जो मुख्य प्रस्ताव हैं। उसके पश्चात् मेरे प्रस्तावों के संशोधन के लिए कुछ प्रस्ताव हैं। अतः आपके विनिर्णय के अधीन रहते हुए मैं निवेदन करता हूँ कि उचित यह होगा कि मुझसे मेरे प्रस्तावों को रखने के लिए कहा जाए और बाद में अन्य सदस्यों से कहा जाए जो अपने संशोधन प्रस्तावों को प्रस्तावित करते हैं।

माननीय उपाध्यक्ष : माननीय मंत्री अब अपने प्रस्ताव रखें। परिषद निर्वाचन क्षेत्र (बम्बई) आदेश

डॉ. अम्बेडकर : मैं सविनय निम्नलिखित प्रस्ताव रखता हूँ :

कि 20 सितंबर, 1951 को पटल पर रखे गए परिषद निर्वाचन क्षेत्र (बंबई) परिसीमन आदेश, 1951 में निम्नलिखित उपान्तर किए जाएं, अर्थात्ः-

(1) कि स्तंभ 1 में ‘‘बंबई नगर (स्नातक)’’ प्रविष्टि के सामने तालिका में

‘‘स्नातक निर्वाचन क्षेत्र’’ शीर्षक के नीचे स्तंभ 2 में ‘‘बंबई नगर’’ प्रविष्टि

के स्थान पर निम्नलिखित रखा जाए अर्थात्ः-

‘‘बृहत्तर बंबई’’

(2) कि तालिका में, स्तंभ 1 में ‘‘उत्तरी डिवीजन (स्नातक)’’ प्रविष्टि के सामने

‘‘स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों’’ शीर्षक के नीचे स्तंभ 2 में उत्तरी डिवीजन प्रविष्टि

के स्थान पर निम्नलिखित रखा जाए, अर्थात् :-

‘‘बंबई उप नगरीय जिलों और अहमदाबाद नगर को छोड़कर उत्तरी

डिवीजन।’’