73
श्री सिधवा का संबंध है, उन्हें यह शिकायत करने की जरूरत नहीं है कि सरकार ने उन्हें अनेक समितियों में रखा है। उन्हें एक प्रवर समिति से अधिक में सेवा करने की क्यों इच्छा नहीं होनी चाहिए।
श्री सिधवा : हमने प्रवर समिति की सदस्यता के लिए पेशकश नहीं की थी।
डॉ. अम्बेडकर : यदि लोगों को प्रवर समितियों में नाम निर्देशित करते समय, यह देखने की सावधानी बरती जाए कि वही लोग दो समितियों में नाम निर्देशित न हों तो प्रवर समिति और सदन का कार्य सुकर होगा।
श्री सिधवा : बिल्कुल ठीक।
माननीय उपाध्यक्ष : भविष्य में, यह देखने के लिए सावधानी बरती जानी चाहिए
| kè; | {k |
|---|
कि सदस्यों को अनेक प्रवर समितियों में इस प्रकार रखा जाए जिससे बाधा न पडे़, बजाय इसके कि एक सदस्य से एक से अधिक प्रवर समिति में होने का अनुरोध किया जाए। यदि विधेयक के प्रायोजक द्वारा उसी सदस्य को फिर से रखने की गलती की जाती है तो संबद्ध संभवतः यह विचार कर सकता है कि क्या उसके लिए एक से अधिक प्रवर समिति की सदस्यता स्वीकार करना उचित है और वह सदन से यह शिकायत नहीं करेगा कि बैठक में उपस्थित होने के लिए उसके पास समय नहीं है।
*****