79
( iii क ) स्तंभ 1 में ‘‘मोहम्मदी (पश्चिमी) और मोहम्मदी (पूर्वी) प्रविष्टियों के स्थान पर स्तंभ 2 में उनके सामने प्रविष्टियों के स्थान पर निम्नलिखित प्रविष्टियाँ रखी जाएं, अर्थात् :-
- 2
मोहम्मदी (पश्चिमी) मोहम्मदी, अटवा पिपरिया, मगदपुर और मोहम्मदी
तहसील का पसगवाँ परगना।
मोहम्मदी (पूर्वी) मोहम्मदी तहसील (मोहम्मदी, अटवा पिपटिया,
मगदपुर और पसगवां परगना को छोड़कर)।
माननीय उपाध्यक्ष : मैं पहले बिहार को लूंगा। क्या उन्होंने कोई प्रबंध किया है?
बिहार आदेश
डॉ. अम्बेडकर (बम्बई) : मैं अनेक सदस्यों से मिला था, जिन्होंने राष्ट्रपति द्वारा जारी किए गए निर्वाचन क्षेत्र आदेशों की बाबत मेरे मुख्य प्रस्ताव के लिए संशोधन प्रस्ताव पटल पर रखे हैं। व्यवस्था इस प्रकार की गई है। सूची 4 से मैं शेख मोहीऊद्दीन और श्री क्षुदिराम महता द्वारा प्रस्तावित संशोधन 7, संशोधन 6 भाग 1 और 2 स्वीकार करता हूँ।
माननीय उपाध्यक्ष : मैं समझता हूँ केवल दो भाग हैं। माननीय मंत्री दोनों भागों को स्वीकार कर रहे हैं।
डॉ. अम्बेडकर : फिर भी मैं भागों को विशिष्टता देना चाहूँगा, मैं भाग 1 और 2 को स्वीकार करता हूँ।
माननीय उपाध्यक्ष : वह सब बिहार के बारे में है। डॉ. अम्बेडकर : हाँ।
माननीय उपाध्यक्ष : मैं इसे सदन में रखूंगा। क्या अन्य किसी माननीय सदस्य का बोलना बाकी है।
श्री श्यामनंदन सहाय (बिहार) : इससे पहले कि हम बिहार आदेश स्वीकृत करें, माननीय मंत्री क्या यह बताएंगे कि वास्तव में वे परिवर्तन क्या हैं, जिन्हें वे स्वीकार कर रहे हैं?
माननीय उपाध्यक्ष : इसमें कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। संशोधन पूर्व रूप में स्वीकृत किया जाता है। मैं इसे पढूंगा!