80 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय
श्री श्यामनन्दन सहाय : क्योंकि श्री क्षुदिराम महता के नाम में अनेक संशोधन हैं। इसलिए हम वास्तविकता जानना चाहेंगे।
डॉ. अम्बेडकर : माननीय सदस्यों द्वारा प्रस्तावित कुछ संशोधनों को स्वीकार करने के बाद मैंने सोचा था कि कुछ व्यवस्था के प्रश्न हो सकते हैं जो इस तथ्य को ध्यान में रखते हुए उनके विरुद्ध उठाए जा सकते हैं कि कुछ मामलों में उन प्रतिवादनाओं के लिए संशोधन थे जो बिल्कुल भी विद्यमान नहीं थीं। इसलिए मैंने इन संशोधनों के प्रस्ताव करने की जिम्मेदारी अपने आप लेना अधिक अच्छा समझा ताकि कोई व्यवस्था का प्रश्न उत्पन्न न हो।
श्री श्यामनन्दन सहाय : मैं कोई नियमापत्ति नहीं उठा रहा हूँ। मैं केवल श्री महता के विशिष्ट संशोधन को समझना चाहता था जो स्वीकार किया जा रहा है। यदि आप कृपया इसे पढ़ें अथवा यदि माननीय मंत्री स्पष्ट करेंगे तो हम ये जानेंगे कि असली स्थिति क्या है।
डॉ. अम्बेडकर : स्थिति इस प्रकार है।
माननीय उपाध्यक्ष : क्या मैं एक सुझाव दे सकता हूँ। मैं माननीय विधि मंत्री को संशोधन का प्रस्ताव लाने के लिए अनुज्ञात करूंगा, जिसे वे स्वीकार करते हैं। उसके पश्चात् मैं अन्य संशोधनों पर विचार करूंगा। यदि वे वर्जित हैं तो वे वर्जित होंगे। यदि कोई माननीय सदस्य कोई संशोधन प्रस्ताव लाना चाहता है, जो वर्जित नहीं है, तो सदन उन पर विचार करेगा। संशोधनों के लिए पहले ही प्रस्ताव रखा जा चुका है। यदि वे बोलना चाहते हैं तो वे बोल सकते हैं।
डॉ. अम्बेडकर : शेख मोहिउद्दीन और भी क्षुदिराम महता द्वारा प्रस्तावित संशोधन राज्यों की परिषद के लिए स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के विभाजन के बारे में है। मूलतः राष्ट्रपति द्वारा जारी किए गए आदेश में विभिन्न रीति से ग्रुप बनाया गया था। समिति के सदस्यों ने जिन्हें मैंने आमंत्रित किया था, यह उल्लेख किया था कि शेख मोहिउद्दीन और श्री महता द्वारा प्रस्तावित आदेश अंगीकृत किया जाना चाहिए, दूसरे शब्दों में, पटना के लिए एक अलग डिवीजन, तिरहुत के लिए अलग डिवीजन और भागलपुर के लिए अलग डिवीजन तथा छोटा नागपुर के लिए अलग डिवीजन होना चाहिए। समग्र रूप से मैंने यह सोचा कि इन दो सदस्यों द्वारा पेश किए गए तर्कों में कुछ सार था, जिन्होंने इन संशोधनों का प्रस्ताव करने की जिम्मेदारी अपने ऊपर ली थी। ऐसा ही राज्यों की परिषद के लिए शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की बाबत हुआ है। दूसरे शब्दों में, बिहार को चार डिवीजनों में विभाजित किया गया है। पटना, तिरहुत, भागलपुर और छोटा नागपुर। जहाँ तक मैं बिहार के सदस्यों की भावना को समझ सका हूँ, जो उस बैठक में उपस्थित हैं, सर्वसम्मति