209
बात से पूरी तरह से सहमत हूँ कि लोगों के सामाजिक तथा बौद्धिक विकास में पुस्तकालय की महत्वपूर्ण भूमिका है और बम्बई शहर में इसकी कमी महसूस करते हुए मैं बम्बई की जनता से इसका अनुरोध करता हूँ, जो मेरे विचार से आधुनिक भारत के इतिहास के इस महान नेता के लिये सबसे उपयुक्त और चिर स्थाई स्मारक हो सकता है।
भारत से 10,000 मील दूर होने की वजह से मुझे वहाँ की ख़बरें मिलने में समय लगता है। फलस्वरूप, मुझे अपना प्रस्ताव रखने में थोड़ा विलम्ब हो गया है। लेकिन नहीं होने से देरी से होना अच्छा है।
आपका
भीमराव आर. अम्बेडकर
लिविंग्स्टन हॉल, कोलम्बिया
यूनिवर्सिटी, न्यूयॉर्क सिटी,
अमरीका“ ख्1,
1 . बॉम्बे क्रॉनिकल, मंगलवार, 28 मार्च, 1916।
लोकसभा में पुनः डॉ. बाबा साहेब अम्बेडकर विशेष अंक 16 अप्रैल, 1981, पृष्ठ 33-34।