4. भाऊराव पाटिल की संस्था सहायता की हकदार। - Page 228

211

4
भाऊराव पाटिल की संस्था
को समर्थन मिलना चाहिए

महान समाज सुधारक और शिक्षाविद् कर्मवीर भाऊराव पाटिल की सतारा स्थित संस्था द्वारा चलाये जा रहे छात्रावास की आगंतुक पंजी में डॉ. बी.आर. अम्बेडकर द्वारा निम्न टिप्पणी लिखी गई-संपादकगण।

“मैं अत्यंत प्रसन्न हूँ कि मुझे इस छात्रावास के दौरे का मौका मिला। यह एक अनन्य संस्था है और इसे हर उस व्यक्ति का समर्थन मिलना चाहिये, जो इस राष्ट्र के हित से सरोकार रखता है। सारा श्रेय मेरे मित्र भाऊराव पाटिल को जाता है। मैं इस संस्था को 20 रुपये अदा करता हूँ।

सतारा ह./-बी.आर. अम्बेडकर” ख्1,

29-07-1928

1 . खैरमोड, खंड 4, पृष्ठ 14।