27. वतनदार महारों, मेंगों आदि की शिकायतों से संबंधित अभ्यावेदन। - Page 345

328 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय

सरकारी संकल्प, राजस्व विभाग, सं. 7420/33, ता. 13 सितंबर, 1938 का

संलग्नक

निम्न (अवर) ग्राम सेवकों के विभिन्न वर्गों के कार्यों की सूची दर्शाने वाला

विवरण महारों, धेड़ों, वेठियाओं, भंगियों और माधवियों के कार्य (1) सरकारी प्रेषण उप कोषागार तक ले जाना।

(2) गांव वालों को सरकारी शुल्क देने के लिए चावड़ी में बुलाना। (3) ग्राम दफ्तर को तालुका कचहरी ले जाना और वहां से लाना। (4) गांव में सरकारी रकम और कार्यालय अभिलेख तथा सरकारी शुल्क की

वसूली के लिए कुर्क की गई संपत्ति की चौकसी करना। (5) सरकारी तापल तालुका कार्यालय को ले जाना और वहां से लाना तथा

सरकारी डाक अधिकारियों को दौरे पर ले जाना जहां परिवहन की सुविधा

है।

(6) फसल और सीमांकन निरीक्षण के समय ग्राम अधिकारियों तथा दौरा करने

वाले अधिकारियों के साथ जाना और अधिकारियों तथा अन्य यात्रियों को

मार्ग दिखाना।

(7) जन्म और मृत्यु की खबर ग्राम अधिकारियों तक पहुंचाना। (8) करस्थम की गई (डिस्ट्रेन्ड) चल संपत्ति को ग्राम चावड़ी पर ले जाना। (9) उन व्यक्तियों को बुलाना जिन पर नोटिस आदि तामील किए जाने हैं

तथा मजिस्ट्रेट, पुलिस आदि द्वारा जारी किए गए समन की तामील करने

में पुलिस पाटिल की सहायता करना।

(10) चैन और क्रास स्टाफ, सपाट मेज और मापने के अन्य उपकरणों को

सरकारी काम के लिए खेत पर ले जाना।

(11) रात के समय पुलिस पाटिल और पुलिस के साथ जाना जहां इस काम

को करने के लिए जाग्ला नियुक्त नहीं हैं।

(12) सरकारी आदेशों को ढोल बजाकर गांव में प्रसारित करना। (13) परिबद्ध किए गए पशुओं को आवश्यकता पड़ने पर नीलामी के लिए कचहरी

ले जाना।