30. सम्पूर्ण भारत में दलित वर्गों के सभी नेताओं का सम्मेलन। - Page 351

334 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय

d s
n fy r
o x
d s
l Hk
sr kv
d k
l E e sy u
30

बम्बई, 26 सितम्बर, 1941

‘‘द यूनाईटेड प्रेस’‘ को ज्ञात हुआ है कि देश में दलित वर्गों की सारी ताकतों को एक राजनीतिक संस्था के अधीन एकजुट करने का फैसला कल बम्बई में आयोजित सभा में लिया गया है। वह संस्था साधिकार बात करेगी और महाराष्ट्र में दलित वर्गों की छह करोड़ आबादी के हितों का प्रतिनिधित्व करेगी। उसमें उपस्थित अन्य लोगों में समाज के नेता डॉ. बी. आर. अम्बेडकर, अखिल भारतीय राजनीति सम्मेलन के अध्यक्ष श्री पी. एन. राजभोग के नाम उल्लेखनीय हैं।

’’यूनाईटेड प्रेस’’ को यह भी ज्ञात हुआ है कि उस अधिवेशन में यह भी फैसला लिया गया कि अक्तूबर के अंतिम सप्ताह में या तो बम्बई में या पूना में इस प्रयोजनार्थ डॉ. अम्बेडकर के मार्गदर्शन में पूरे भारत के दलित वर्गों के सारे नेताओं का एक सम्मेलन आयोजित किया जाए। श्री राजभोज को प्रस्तावित सम्मेलन का संयोजक नियुक्त किया गया है। सम्मेलन की निश्चित तारीख और स्थान दलित वर्गों के नेता से परामर्श करके घोषित किए जाएंगे।

साथ ही यह भी ज्ञात हुआ है कि दलित वर्गां की प्रस्तावित संस्था उसी प्रकार एक स्थायी संस्था होगी जैसे मुस्लिम लीग या हिन्दू महासभा आदि अन्य राजनीतिक संस्थाएं हैं।

-यूनाईटेड प्रेस ख्1,

  1. बम्बई, क्रोनिकल, तारीख 27 सितम्बर, 1941।