415
(ग) कि याचिकादाताओं को इस याचिका की लागत दिलवाई जाये;
और
(घ) कि याचिकादाताओं को मामले की प्रकृति के अनुसार अन्य कोई
राहत यदि मिल सकती हो तो दिलवाई जाए और पूर्वोक्त उद्देश्यों
के लिए मतों की जाँच सहित जो भी आदेश आवश्यक एवं उचित
समझे जाएँ, उनको पारित किया जाए।
(हस्ता.) बी.आर. अम्बेडकर
(हस्ता.) अशोक मेहता
(जिनके द्वारा याचिका प्रारूपित की गई)
श्री एन.सी.एन. आचार्या
अधिवक्ता, ओ.एस.)
(हस्ता.) कोठारी एंड कम्पनी
(याचिकादाताओं के लिए एटॉर्नी)
हम (1) भीमराव रामजी अम्बेडकर और (2) अशोक रणजीतराम मेहता क्रमशः राजगृह हिन्दू कालोनी, दादर और 3 आदिसेठ स्ट्रीट, बाबुलनाथ मंदिर के पास, बम्बई किला के बाहर के निवासी सत्यनिष्ठा से घोषणा करते हैं कि पूर्ववर्ती याचिका के अनुच्छेद 1 से 9 एवं 11 से 26 में उल्लिखित या हमारी जानकारी के अनुसार सही है और अनुच्छेद 10 में जो कुछ भी उल्लिखित है वह सूचना एवं विश्वास के आधार पर कहा गया है और हम उसे सत्य मानते हैं।
भीमराव रामजी अम्बेडकर याचिकादाता सं. 1
द्वारा बम्बई में सत्यनिष्ठा से घोषित
21 अप्रैल, 1952
(मुहर) (हस्ता.) बी.आर. अम्बेडकर
(जिनके समक्ष हस्ताक्षर किए गए)
(हस्ता.) एच.के. पटेल
प्रेजीडेन्सी मैजिस्ट्रेट
ग्याहरवाँ न्यायालय, कुर्ला, बम्बई
21.4.1952