परिशिष्ट -VIII : इस समय डॉ. अम्बेडकर को लेखा विभाग में परिवीक्षार्थी के रूप में कार्य करना चाहिए। - Page 489

472 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय

की जा रही राशि वापसी करने के लिए अपेक्षित प्रतिभूति जमा कराने की स्थिति में नहीं हैं, इसलिए उन्हें 5 वर्षों के लिए अपने वेतन से 15 प्रतिशत की कटौती करवानी होगी जो कि उनके दोबारा नौकरी छोड़ने की स्थिति में जब्त किये जाने की बाध्यता के साथ नियमाधीन जमा रहेगी। परन्तु एक विशेष मामले के रूप में महामहिम ने आदेश दिया है कि जब तक यह कटौती उनके अनुबन्धित प्रारम्भिक वेतन से कम हो जाएगी तो उन्हें उसके कार्यभार संभालने की तिथि से आनुपातिक वृद्धि प्रदान की जाए।

अन्त में, एक विशेष मामले के तौर पर महाराजा साहब ने श्री अम्बेडकर को वर्तमान में अतिथि गृह में रहने की अनुमति दे दी है और कहा है कि उनके लिए निर्मित किये जा रहे घर के लिए शीघ्र ही योजना अनुमान दे दिया जाए।

आपका

मनुभाई मेहता

सर एच.जी चन्दावरकर

रेडर (पेडर) रोड

मालाबार हिल, बम्बई’’ ख्1,

  1. रात्तू : लिटिल नोन पफैक्ट्स ऑफ डॉ. अम्बेडकर, पृष्ठ 230-231।