66. दलित वर्ग संस्थान - Page 267

248 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय

की। वर्तमान में संस्थान में केवल अंशकालिक कार्यकर्ता हैं जो अपने खाली समय में सामाजिक उत्थान के कार्य निष्पादित करते हैं। उनके लिए कार्य अधिकांशतः आराम के लिए हैं। इसका मुख्य कारण यह है कि संस्थान पूर्ण वेतन पर कार्यकर्ता रखने में असमर्थ है। संस्थान के संगठन में यह सबसे बड़ी कमी है और केवल अंशकालिक कार्यकर्ताओं के होने के कारण काम में जो अवश्यंभावी अंतराल और शिथिलता आती है। उससे दलित वर्गों को जो राहत संस्थान के कार्यों से अपनी पीड़ा को दूर करने के लिए चाहिए वह नहीं मिल पाती। इस कमी को दूर करने का विकल्प यही है कि नियमित सवेतन कार्यकर्ता नियुक्त किए जाएं जो अपना पूरा समय सामाजिक कार्य मे लगाएंगे।

kSaM 4 0 ]000 p kfg

(1) मुद्रणालय निधि, (2) भवन निर्माण निधि, और (3) रख-रखाव निधि इन तीन प्रमुख आवश्यकताओं के लिए पौंड 40,000 की राशि की आवश्यकता है। जैसाकि सुविख्यात है इससे भी बड़ी राशियां उन उद्देश्यों की जरूरत की अपेक्षा कम तात्कालिक और शायद कम मानवोचित हैं। इसलिए संस्थान आशा करता है कि परोपकारी जनता के सहयोग से यह राशि एकत्र करना असंभव नहीं होगा। मानव जाति के अन्य कारणों की भांति यह कारण असंदिग्ध रूप से ऐसा है जो उन लोगों के लिए आशा और प्रकाश लाएगा जो स्थिर और निराश्रित हैं तथा जो अज्ञानता के विरुद्ध संघर्ष कर रहे हैं। लेकिन पद दलित वर्गों के आंदोलन में कुछ है जो अपने आप में इसे करुणता प्रदान करता है। यह मानव जाति का उद्देश्य नहीं है कि अवसरों के दुरुपयोग को उजागर किया जाए। यह उस मानव जाति के कारण है जिसे विरोधियों ने हटधर्मिता के कारण हीनता की दशा में रखा है और जिनके ऊपर उठने के प्रयत्न रूढि़वादी हिंदुओं द्वारा बेरहमी से विफल कर दिए गए। पद दलित वर्गों के हित में यह अपील केवल हिंन्दुओं या भारतीयों से नहीं है। ये ब्रिटिश साम्राज्य के सभी सदस्यों से की जा रही है प्रमुख जिम्मेवारी पद दलित वर्ग हैं। यह अपील यूरोपीयों और अमरिकियों के लिए भी है। यह अपील उन सभी के लिए है जो पतित या जिसे अधिक उपयुक्त रूप में कहें मार गिराई गई मानव जाति को ऊपर उठाने और गले लगाने को अपना उŸारदायित्व समझते हैं और संस्थान को विश्वास है कि यह अपील बेकार नहीं जाएगी। वांछनीय राशि पर्याप्त है। लेकिन यह बहुतों की क्षमता के बाहर नहीं है यदि वे इस बोझ को आपस में बांट लें।

पिछले वर्ष यह अपील बहुत कम समय में निम्नलिखित दान पाने में सफल रहीः