68. दल के लक्ष्य - Page 274

255

zkeh.k iquÆue Col2 Col3
zkeh qu Æue

ग्रामीण पुनर्निर्माण के मामले में दल का विचार यह है किः

(1) दल, ग्रामीण जीवन को प्रफुल्ल बनाने के लिए जितनी भी सुविधाएं इसके

लिए आवश्यक हैं उन्हें उपलब्ध कराने की कोशिश करेगा।

(2) दल गांव में स्वच्छता और आवास की समस्या को सुलझाने के लिए नगर

योजना के अनुरूप ग्रामीण योजना शुरू करके उसमें सुधार करने की कोशिश

करेगा।

(3) दल ग्रामीण पुस्तकालय, ग्रामीण सभा भवन, ग्रामीण रेडियो स्टेशन और रोटरी

सिनेमा स्थापित करके गांवों के दृष्टिकोण को आधुनिक और ग्रामीणों को

प्रगतिशील बनाने की कोशिश करेगा। शिक्षा

शिक्षा के मामले मेंः

(1) दल निःशुल्क और अनिवार्य प्राथमिक शिक्षा को लागू करेगा।

(2) दल प्रौढ़ शिक्षा की योजना प्रारंभ करके सभी लोगों को साक्षर बनाएगा।

(3) दल तकनीकी शिक्षा पर विशेष बल देगा।

(4) दल शिक्षा के क्षेत्र में पिछड़े समुदायों के सुपात्र व्यक्तियों को राज्य सहायता

के जरिए भारत और विदेशों में उच्च शिक्षा सुविधाएं प्रदान करने की कोशिश

करेगा।

(5) दल कानून बनाकर प्रेसिडेन्सी में विश्वविद्यालयी शिक्षा को क्षेत्रीय विश्वविद्यालय

स्थापित करके पुनर्गठित करेगा और उन्हें शिक्षण विश्वविद्यालय बनाएगा।

दल का विश्वास है कि यही एक उपाय है जिसके परिणामस्वरूप उस

परीक्षा-पाठ्यक्रम को हटाया जा सकता है जिसने छात्र, जनसंख्या की बुद्धि

और प्रयत्नों को तबाह किया है।