69. स्वतंत्र श्रमिक दल - Page 283

264 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय

  1. मैंने कालेज के लिए बंबई का चयन तीन कारणों से किया है। पहले मैं कालेज के प्रबंधक का कार्य करने का दायित्व अपने ऊपर लेने का और साथ ही मैं वर्तमान कार्यालय के दायित्व से मुक्त होते ही शिक्षण कार्य करने का प्रस्ताव करता हूं। प्रारंभिक चरण में मैं महसूस करता हूं कि मुझे इन दायित्वों का निर्वाह करना चाहिए। यह मैं तभी ठीक से कर सकूंगा यदि कालेज बंबई में अवस्थित होगा। दूसरे, बंबई में बड़ी संख्या में एकत्र हुए उन छात्रों को कालेज शिक्षा प्रदान करने के लिए और अधिक कालेजों की तीव्र आवश्यकता है जो विद्यमान कालेजों में प्रवेश पाने में असमर्थ हैं। प्रेस रिपोर्ट्स के अनुसार बंबई विश्वविद्यालय के सीनेट के समक्ष दस नए कालेज खोलने के प्रस्ताव लंबित है जिनसे पता चलता है कि कितनी बड़ी संख्या में छात्र कालेज में दाखिले के इच्छुक हैं। कालेज में बड़ी संख्या में इन छात्रों के प्रवेश की संभावना से मैं आश्वस्त हूं कि कालेज अपना मार्ग प्रशस्त करेगा और ऐसी संभावना है कि कालेज लाभ प्रदर्शित करेगा। तीसरे, सिंडेन्हम कालेज ऑफ कामर्स, बंबई में प्रोफेसर, गवर्नमेंट लॉ कालेज, बंबई में प्रिंसिपल और बंबई विश्वविद्यालय के सिंडिकेट और सीनेट में सदस्य होने के नाते मैं महसूस करता हूं कि मैं प्रस्तावित कालेज के लिए, प्रांत के बाहर किसी विश्वविद्यालय की अपेक्षा बंबई विद्यालय से मान्यता प्राप्त कर सकता हूं।

  2. मैंने कालेज के लिए लगभग छ एकड़ क्षेत्रफल के स्थल का चयन कर लिया है। यह बंबई नगरपालिका का है। यही एक स्थल बंबई में बचा है जो कालेज के लिए उपयुक्त माना जा सकता है। यदि मैं यह स्थल खो देता हूं तो मुझे अपनी परियोजना को त्यागना पड़ेगा जो कि एक बहुत बड़ी विपिŸा होगी। मैं बातचीत के लिए आगे बढ़ सकता हूं केवल इस आश्वासन पर कि मै निधियां जुटा सकता हूं, जिसके संबंध में मैंने पहले ही कहा है कि यह मैं भारत सरकार से केवल ऋण के रूप में लेकर कर सकता हूं। मैं ऋण की राशि तत्काल निकालने का प्रस्ताव नहीं कर रहा हूं। यह भारत सरकार के पास रहेगी। यह राशि तभी निकाली जाएगी जब कभी इसकी आवश्यकता होगी।

  3. क्योंकि मैं स्थल को सुरक्षित करने के लिए चिंताग्रस्त हूं, मैं आभारी होऊंगा यदि मेरे आवेदन पर अविलम्ब अनुमोदन दिया जाता है।

मैं हूं,

भवदीय

(ह.) बी. आर. अम्बेडकर

1 फरवरी, 1945

22 पृथ्वी राज रोड,

नई दिल्ली