285
होगी। इसके अतिरिक्त, ऐसा प्रस्ताव है कि अछूतों की समस्याओं को अध्ययन करने में रुचि रखने वाले छात्रों के लिए एक केंद्रीय पुस्तकालय बनाया जाए। अछूतों की समस्या इतनी विशाल है कि आगामी वर्षों में बहुत से लोगों की शक्ति और ध्यान इस कार्य में लगेगा। तथापि, वर्तमान में इस समस्या को इसके उचित परिप्रेक्ष्य और इसकी बहुविध जटिल संरचना का अध्ययन करने के लिए मुश्किल से कोई सुविधा उपलब्ध है। इसलिए ऐसा इरादा है कि प्रस्तावित करके इस प्रकार के अध्ययन के लिए आवश्यक सामग्री एकत्र की जाए।
| izdk | 'ku | 'kk | [kk& |
|---|
अछूत अज्ञानता और अंधविश्वासों में डूबे हुए हैं। उनके द्वारा बुरी प्रथाओं और रूढि़यों पर चलना बड़ा विस्मयकारी है। अत्यधिक तत्काल आवश्यकताओं में से एक यह है कि उनका इन बुरी प्रथाओं और रूढियों से उद्धार किया जाए। इसका अच्छा उपाय यह है कि रैश्नेलिस्ट एसोसिएशन द्वारा प्रकाशित साधारण साहित्य को जारी किया जाए। इसलिए यह भी प्रस्ताव है कि इस प्रयोजन के लिए एक छोटे मुद्रण् ालय का भी रख-रखाव किया जाए।
| Lo; | also | d | laxB | u& |
|---|
पूरे देश में, विशेष रूप से बंबई प्रेजिडेन्सी और केंद्रीय प्रांतों में, हजारों अछूत युवाओं ने स्वेच्छा से अपने आप को समता सैनिक दल नामक स्वयंसेवी दलों में संगठित कर लिया है। इस आंदोलन का उद्देश्य अछूतों में अनुशासन की भावना उत्पन्न करना और नष्ट युग के संदेश को प्रसारित करना है। यह अभीष्ट है कि इस अत्यावश्यक गतिविधि को केंद्रीकृत करके देश के अन्य भागों में फैलाया जाए।
| izpkj izn'kZ | Col2 |
|---|---|
| zpk | zn'kZ |
- प्रचार प्रदर्शन-
समता सैनिक दल की तरह ही बंबई प्रेजिडेन्सी में कुछ अछूत युवाओं ने क्लब बनाया हैं और विवाह-समारोहों और अन्य धार्मिक और सामाजिक सामारोहों में उनके स्थानों में अपने को जलसा मंडल कहकर प्रभावशाली प्रदर्शनों का मंचन किया है। ये शौकिया नाटक क्लब स्वरचित नाटकों का प्रदर्शन कर रहे है। ये प्रदर्शन निरक्षर गांव वालों के समक्ष कामचलाऊ मंच पर घातक सामाजिक प्रथाओं की बुराइयों को प्रदर्शित करते हैं। अतः यह अभीष्ट है कि इस अत्यधिक उपयोगी गतिविधि को ठोस आधार पर आयोजित करके जनसाधारण के बीच पुरानी प्रथाओं को समाप्त और नए विचारों का प्रचार करना चाहिए और इसका मार्गदर्शन करके इसे और अधिक प्रभावशाली बनाना चाहिए।