284 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय
| d | sa | nz | ds | dk | ; | Z v | kSj x | fr | fo | fèk | ; |
|---|
केंद्र का अछूतों के आंदोलन को समर्पित कार्य कर्ताओं का समूह बनाने का प्रस्ताव है, जिनकी गति विधियां इस प्रकार आयोजित की जाएंगी ताकि केंद्र के लक्ष्यों और उद्देश्यों को पूर्ण रुप से क्रियान्वित किया जा सके। नीचे केंद्र की गतिविधियों की प्रस्तावित रूप रेखा दी गई हैः-
| ;kZy;& | Col2 | Col3 |
|---|---|---|
| ;kZ | ||
| ;kZ |
अब तक विभिन्न गतिविधियों को चलाने वाले कार्यकर्ता किराए के भवनों में या अपने निवास-स्थानों पर मिलकर अपने कार्य को संपन्न करते हैं। इन गतिविधियों को सुविधाएं प्रदान करने और उनका समन्वय एक केंद्रीय स्थान पर करने के विचार से, ऐसी सभी संस्थाओं के कार्यालयों को केंद्र में जगह दी जाएगी। 2. केंद्र के कार्यकर्ताओं के लिए आवास-
अब तक बहुत-से ऐसे निःस्वार्थ स्वैच्छिक कार्यकर्ताओं के दल हैं जो अपने
खाली समय में इन गतिविधियों को चलाने में कार्यरत हैं। अब यह सोचा गया है कि ऐसे कार्यकर्ताओं को एक साथ लाकर उन्हें एक ऐसा सुव्यवस्थित विषय-क्षेत्र प्रदान किया जाए ताकि वे अपना पूरा समय और शक्ति अछूतों के आंदोलन को चलाने और उनकी शिकायतों एवं बाधाओं को दूर करने में लगा सकें।
| Cyd gkWy& | Col2 | Col3 |
|---|---|---|
| Cy | W |
पब्लिक हॉल-
अछूतों के लिए पब्लिक हॉल की जरूरत अत्यधिक तीव्र है। एक पर्याप्त बड़ा हॉल बनाने का इरादा है जिसमें लगभग 2,500 श्रोतागण आ सकें। हॉल का उपयोग आम सभाएं, महिलाओं और छात्रों की सभाएं, मनोरंजनात्मक, शैक्षिक और अन्य सामाजिक समारोहों के आयोजन के लिए किया जाएगा।
4. पुस्तकालय और वाचनालय-
यह आवश्यक है कि अछूतों को वे सुविधाएं प्रदान की जाएं जिनमें वे अपनी बुद्धि का परिष्कार कर सकें ताकि वे विचारों, कला कौशलों और व्यापक मानक रुचियों के अच्छे-बुरे की समझ उत्पन्न कर सकें। यह भी आवश्यक है कि उन्हें उनके आराम के घंटों के दौरान ऐसे साधन प्रदान किए जाएं जो उनका ध्यान उनके उबाऊ और नीरस जीवन से हट कर कुछ उत्कृष्ट और भव्य करने के लिए प्रेरित करें इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए अछूतों के आवासों में पुस्तकालयों की स्थापना से अधिक अच्छा कुछ नहीं हो सकता। यह केंद्र की गतिविधियों में से एक सर्वाधिक महत्वपूर्ण गतिविधि