312 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय अनुच्छेद- XXXI
भाग X के पूर्वगामी उपबंधों की व्यापकता पर प्रतिकूल प्रभाव डाले बिना अध्यक्ष राज्य परिसंघ को तुरंत पुनर्गठित करेगा जो निलंबित है या जो उचित रूप से कार्य करता न पाया गया हो। भारतीय बौद्ध महासभा
भारतीय बौद्ध महासभा का पंजीकरण 4 मई, 1955 को कंपनी रजिस्ट्रार कार्यालय, बंबई में डॉ. बी. आर. अम्बेडकर द्वारा किया गया था।
‘‘8 मई, 1955 को नारे पार्क, बंबई में आयोजित समारोह में उन्होंने बौद्धधम्म के प्रचार के लिए इस महासभा की स्थापना की औपचारिक घोषणा की’’। महासभा का गठन निम्न प्रकार से हैः संपादक
| ¼M | kW- ch- vkj- vEcsMd | j }kjk ;Fkk ia | th— | r |
|---|
भारतीय बौद्ध महासभा का गठन
(डॉ. बी. आर. अम्बेडकर द्वारा यथा पंजीकृत)
4 मई, 1955 को पंजीकृत
ह./- कंपनी रजिस्ट्रार,
मुंबई संगम ज्ञापन
महासभा का नामः
महासभा का नाम भारतीय बौद्ध महासभा है।
महासभा के उद्देश्यः
महासभा के लक्ष्य और उद्देश्य होंगेः
(1) भारत में बौद्ध धर्म का संवर्धन और प्रचार करना।
(2) बौद्ध उपासना के लिए मंदिरों की स्थापना करना।
(3) धार्मिक और वैज्ञानिक विषयों के लिए स्कूल और कालेजों की स्थापना
करना।
(4) अनाथालयों, चिकित्सालयों और राहत केंद्रों की स्थापना करना। (5) बौद्ध धर्म के प्रसार के लिए कार्यकर्ता तैयार करने के लिए बौद्ध धर्म गोष्ठियां
आरंभ करना।