72. अखिल भारतीय अनुसूचित जाति संघ का संविधान - Page 333

314 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय

(ह.) भाल चंद्र के.कबीर 59, पुर्तगाली चर्च नौकरी

रोड, दादर, बंबई-38

(ह.) भगवंत सियाजी प्लाट सं.10, रोड सं.19 नौकरी

गायकवाड़ खार, बंबई-21

(ह.) एस.डी. गायकवाड़ सिद्धार्थ कालेज, आनंद नौकरी

भवन, डॉ. डी. नैरोजी रोड

बंबई-1

(ह.) काशीराम विश्राम बी.डी.डी.चाल सं.15 नौकरी

सावडकर बी रुम सं.32

नाइगाम, बंबई-14

kjrh; c Col2 kS) egklHk Col4 Col5
kjr h h gk H

महासभा के गठन को विनियमित करने वाले नियम-विनियमः

I महासभा का नाम भारतीय बौद्ध महासभा होगा।

II महासभा का पंजीकृत कार्यालय बंबई में स्थित होगा।

III महासभा के उद्देश्य होंगेः-

(1) भारत में बौद्ध धर्म का संवर्धन और प्रचार करना।

(2) बौद्ध उपासना के लिए मंदिर स्थापित करना।

(3) धार्मिक और वैज्ञानिक विषयों के लिए स्कूल और कालेज स्थापित करना। (4) अनाथालयों, चिकित्सालयों और राहत केंद्रों की स्थापना करना। (5) बौद्ध धर्म के प्रसार के लिए कार्यकर्ता तैयार करने के लिए बौद्ध धर्मगोष्ठियां

आरंभ करना।

(6) सभी धर्मों के तुलनात्मक अध्ययन का संवर्धन करना।

(7) बौद्ध साहित्य प्रकाशित करना और सामान्य जन को बौद्ध धर्म की ठीक समझ

प्रदान करने के लिए इश्तहार और पुस्तिकाएं जारी करना। (8) भिक्खुओं का नया धर्म संघ बनाना, यदि ऐसा करना आवश्यक हो जाए।