75. परिशिष्ट-III द केबिनेट मिशन - Page 355

336 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय

करने के पश्चात् यह पाया कि न्यायोचित और अत्यधिक व्यवहार्य योजना यह होगी कि (क) प्रत्येक प्रांत को उनकी जातियों की कुल संख्या को उनकी जनसंख्या अनुपात में, वयस्क मताधिकार द्वारा प्रतिनिधित्व के लिए निकटतम प्रतिस्थानी के रूप में स्थान आबंटन करना (ख) स्थानों के इस प्रांतीय आबंटन को प्रत्येक प्रांत में मुख्य समुदायों के बीच उनकी जनसंख्या के अनुपात में विभाजित करना; (ग) यह उपबंध करना कि प्रांत में प्रत्येक समुदाय को आबंटित प्रतिनिधियों का निर्वाचन उस समुदाय के सदस्यों द्वारा अपनी विधानसभा में करना चाहिए। इन प्रयोजनों के लिए, भारत में केवल तीन मुख्य समुदायों को मान्यता देना पर्याप्त था-साधारण, मुस्लिम और सिख, साधारण समुदाय में वे सब व्यक्ति शामिल थे जो मुस्लिम और सिख नहीं थे। क्योंकि छोटे अल्पसंख्यकों को जनसंख्या के आधार पर कम या कुछ भी प्रतिनिधित्व नहीं मिलेगा, चूंकि वे प्रांतीय विधान सभाओं में उनके स्थान सुनिश्चित करने के लिए अधिमान खो देंगे, कुछ व्यवस्थाओं का सुझाव दिया गया था ताकि उन्हें अल्पसंख्यकों के विशेष हितों के सभी मामलों में पूर्ण प्रतिनिधित्व प्रदान किया जा सके।

इसलिए मिशन ने यह प्रस्ताव किया कि प्रत्येक प्रांतीय विधान सभा द्वारा निम्न संख्या में प्रतिनिधि निर्वाचित किए जाने चाहिए, प्रांतीय सभा का प्रत्येक भाग (साधारण, मुस्लिम या सिख) एकल हस्तांतरणीय मतदान के साथ आनुपातिक प्रतिनिधित्व पद्धति द्वारा अपने प्रतिनिधियों को निर्वाचित करेगा।

zfrfufèkRo dh lkj Col2
zfr fu
kkx &d Col3
izkar lkekU; eqfLye tksM+
enzkl 45 4 49
cacbZ 19 2 21
la;qä izkar 47 8 55
fcgkj 31 5 36
dsanzh; izkar 16 1 17
mM+hlk 9 0 9
tksM+ 167 20 187