349
के दौरान 2003 पुरुषों और 20 महिलाओं ने मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों द्वारा सभा भवन मुख्य प्रवेश दवारां तक जाने से रोकने पर गिरफ्तारियां दी। सभी पुरुष और महिलाएं जो गिरफ्तार किए गए थे उन पर बिना लाइसेन्स के जलूस निकालने पर प्रतिबंध नागपुर में लागू धारा 144 दं.प्र.यं. के अधीन आदेश के उल्लघंन पर संक्षेपतः विचारण किया जाएगा। अठारह नाबालिग लड़के जिन्होंने सत्याग्रह में भाग लिया उन्हें छोड़ दिया गया था। कुछ पुरुष अपने छोटे बिस्तर अपने साथ जेल में उपयोग करने के लिए ले गए थे। अधिकांश गिरफ्तार पुरुषों ने अनुसूचित जातियों के हितों के साथा विश्वासघात के लिए ब्रिटिश सरकार और कांग्रेस मंत्रालय को दोषी ठहराते हुए और हमारे नेता डॉ. अम्बेडकर की प्रशंसा में नारे लगाए।