19 कांग्रेस सरकार की नीति चाहे जो कुछ भी हो, मैं और मेरी पार्टी जो
समाज के सबसे शोषित तबकों का प्रतिनिधित्व करती है, इस शहर को
वयस्क मताधिकार दिलाने वाले किसी भी आंदोलन में शामिल रहेगी।
विधानमण्डल के भीतर हम इस उद्देश्य को प्राप्त करने के लिए अविराम संघर्ष करेंगे - जो लोकतंत्र की पहली शर्त है - और यदि संभव हो तो मंत्रिमण्डल को झुकने के लिए विवश कर देंगे। मंत्रिमंडल को लोगों की मांग और जनता से किए गए वादों और
सिद्धान्तों की कीमत जताने के लिए हम विधानमण्डल के बाहर जनसभाएं
और प्रदर्शनों का आयोजन करेंगे।
बहरहाल, मुझे उम्मीद है कि मंत्रिमण्डल जिस स्वरूप में विधेयक को पेश करने का प्रस्ताव करता है, उसे अपनी गलती का अहसास होगा। मैं उम्मीद करता हूँ कि विधानमण्डल में इसे पेश करने से पहले वे किए गए वादों और वचनों को याद करेंगे और इसमें आवश्यक संशोधन करके 1942 तक और कारपोरेशन की सहमति की प्रतीक्षा किए बिना वयस्क मताधिकार को तुरंत लागू करेंगे।“ ख्1,
***
1 द बॉम्बे सेंटिनल, दिनांक 31 जनवरी, 1938